देहरादून

मूसलाधार बारिश से राजधानी में जलभराव

बारिश से बढ़ा तमसा नदी का जल स्तर

 राजधानी व आसपास के क्षेत्रों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण मुख्य मार्गों की व्यस्तम सड़कों सहित अन्य क्षेत्रों में भारी जलभराव के कारण लोगों व वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और वहीं राजधानी में चारों ओर जलभराव की स्थिति बनी रही। वहीं वार्ड 78 ब्रह्मपुरी कॉलोनी ओगल भट्टा नगर निगम देहरादून भारी बरसात के कारण पूरे क्षेत्र में पानी भर गया है और कई घरों में पानी घुसने से काफी नुकसान हो गया। वहीं टपकेश्वर मंदिर के पास बहने वाले तमसा नदी का जल स्तर बढ़ गया है।
वहीं दूसरी ओर मूसलाधार बारिश से कई जगहों पर सड़कों पर गडढे हो गये है जिससे वाहन चालक चोटिल भी हो रहे है। बारिश ने नगर निगम एवं लोक निर्माण विभाग के कार्यों की पोल खोल दी है। यहां राजधानी व आसपास के क्षेत्रों में देर रात्रि से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से राजधानी के व्यस्तम चैकों में भी लगातार जलभराव की स्थिति रही और पानी की निकासी न होने के कारण इसका खामियाजा वाहन चालकों को ही भुगतना पड़ रहा है और दूसरी ओर जगह जगह गडढे किये गये है और उन्हें भरा नहीं जा रहा है जहां पर जल भराव के कारण दुर्घटना होने की संभावना हर समय बनी हुई है।
इस अवसर पर आईएसबीटी चैक से निरंजनपुर मंडी आने वाले मार्ग में जल भराव होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पडा और वहीं मूसलाधार बारिश से लोगों के घरों में पानी घुस गया है और जलभराव से लोगों का काफी सामान खराब हो गया है और सड़कों में पानी से भरे गड्ढे है, लोग चोटिल हो रहे है।
वहीं दूसरी ओर चंद्रबनी के कृष्ण विहार कॉलोनी में मूसलाधार बारिश से जल भराव हो गया और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और वहीं कैलाशपुर क्षेत्र में आसन नदी का पानी तेज होने के चलते दीवार टूट गई है।

Show More

Related Articles