देहरादून

27 में हैट्रिक का प्रबल संकेत है, बढ़ता भाजपा परिवार और जनाधार : परिहार

देहरादून, भाजपा की नीतियों और डबल इंजन सरकार के विकास कार्यों से प्रभावित होकर विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में पार्टी का दामन थामा है। पार्टी प्रदेश महामंत्री  कुंदन परिहार ने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए, मिलजुल कर विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने का आह्वाहन किया। साथ ही पार्टी के बढ़ते परिवार और जनाधार को 27 की हैट्रिक का प्रबल संकेत बताया।
बीजेपी प्रदेश महामंत्री परिहार ने नवागंतुकों को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कि आओ हम सब मिलकर प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी की ‘डबल इंजन सरकार’ की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं। हम सभी को आज से ही इस संकल्प के साथ जुटना होगा ताकि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में राज्य में लगातार तीसरी बार रिकॉर्ड संख्या में कमल खिले और प्रचंड बहुमत की सरकार बने।
आज पार्टी की विचारधारा में विश्वास जताने वालों में विधानसभा नरेंद्रनगर, टिहरी के जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं में प्रमुख रहे  राजेंद्र सिंह पंवार, ग्राम प्रधान, बमाण  सावित्री देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य  भूपेंद्र सिंह, वार्ड सभासद, ठण्डेरा  विजय सिंह पंवार, प्रेम सिंह चौहान, लोक सिंह चौहान, चैन सिंह चौहान, सुन्दर सिंह चौहान, हरीपाल सिंह चौहान, बिजेंद्र सिंह चौहान,
 बलदेव सिंह सजवाण, मातवर सिंह सजवाण, शमनोज सिंह सजवाण, लक्ष्मन सिंह जियाला,  सुम्बेश्‍वरी देवी, कलावती देवी,  कमल सिंह नेगी, कृष्ण सिंह चौहान।
इस दौरान सभी नए सदस्यों ने एक सुर में कहा कि वे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में चल रहे विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ भाजपा कार्यकर्ता के रूप में काम करेंगे।
इस सदस्यता ग्रहण समारोह के अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल, प्रदेश कार्यालय सचिव जगमोहन रावत, नलिन भट्ट समेत बड़ी संख्या में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी वरिष्ठ नेताओं ने नए सदस्यों का माल्यार्पण कर संगठन में गर्मजोशी से स्वागत किया।

Show More

Related Articles