आरोपदेहरादून

बदहाल सड़कों की जल्द की जाये मरम्मतः गुल मोहम्मद

देहरादून,
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव गुल मोहम्मद के नेतृत्व में बंजारावाला, कारगी, चान्चक चौक देहरादून में एक घंटे कीचड़ में नंगे पांव बैठकर मौन उपवास रखा और बदहाल सड़कों की हालत देखकर जो सालों से बुरी स्थित में है को लेकर अपना विरोध प्रकट किया और कहा कि जल्द ही बदहाल सड़कों को ठीक नहीं किया गया तो व्यापक सतर पर आंदोलन किया जायेगा।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव गुल मोहम्मद ने कहा कि आज ट्रिपल इंजन की भाजपा सरकार दोहरा रूख अपना कर आमजन को कीचड़ में रहने को मजबूर कर रही है। उन्होंने कहा कि जिसकी जितनी निंदा की जाये वह कम है। उन्होंने कहा कि कारगी क्षेत्रवासियों का यह मुख्य सड़क मार्ग है जो हरिद्वार बाई पास कलेमेनटाउन और दूधली मार्ग को अपने साथ जोड़े हुए है।
उन्होंने कहा कि मुख्य मार्ग होने के कारण यहां आये दिन कोई न कोई घटना गठित होती रहती है। उन्होंने कहा कि महिलाओं बुजुर्गों और स्कूल आने जाने वाले बच्चों को भी मजबूरन कीचड़ में चलने को मजबूर होना पड रहा है और तो और रात इस मुख्य मार्ग पर दुःख तकलीफ में गाड़ी निकालना ऐसा होता है कि जैसे रेत में सुई ढूंढना जैसा होता है।
उन्होंने कहा कि जबकि देहरादून जिलाधिकारी के द्वारा अलग से इन कामों के लिए मद बनाया हुआ है और अधिकारियों को निर्देशित किया हुआ है जहां भी निर्माण कार्यो के लिए गड्डे खोदे जायें और वहां तत्काल पानी की लीकेज और सड़क की मरम्मत की जाये और मरम्मत होने के बाद ही और कोई कार्य शुरू करें । इस अवसर पर अनेक कांग्रेसजन व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles