थाना रायपुर पुलिस को 02 बच्चो की नदी में बहने की झूठी सूचना देने वाले व्यक्ति गिरफ्तार
गिरफ्तार व्यक्ति ने नशे में सूचना देना स्वीकार कर मांगी माफी

देहरादून (रायपुर):- 12जुलाई,
थाना रायपुर पुलिस द्वारा 02 बच्चो की नदी में बहने की झूठी सूचना देने वाले व्यक्ति को किया गिरफ्तार, गिरफ्तार व्यक्ति ने नशे में सूचना देना स्वीकार कर मांगी माफी
रायपुर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई की कंडोली पुल के पास कूड़ा डालते समय दो बच्चे पैर फिसलने के कारण नदी में बह गए हैं। कंडोली पुल के पास दो बच्चों के बहने की सूचना पर तत्काल मौके पर थानाध्यक्ष रायपुर व चौकी प्रभारी मयूर विहार मय पुलिस बल के साथ मौके पर जाकर घटनास्थल मुआयना किया गया तथा आस पास के लोगों से जानकारी की गई तो ऐसी कोई घटना घटित होनी नहीं पायी गयी।जानकारी करने पर पाया कि उक्त सूचना अंकित क्षेत्री पुत्र जंग बहादुर निवासी ब्रह्मावालाखाला हाल ऋषिनगर थाना रायपुर जनपद देहरादून ने दी थी।
जिससे पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसके मोहल्ले के दो बच्चे गुम हुए थे बारिश काफी तेज आ रही थी तो बच्चों के पिताजी से बातचीत में मुझे ऐसा सुनाई दिया कि उनके बच्चे पुल के पास बारिश में गुम हो गए हैं । मैं थोड़ा नशे में भी था तो मैंने तुरंत इसकी सूचना पार्षद पति राकेश कुमार को दी किंतु बाद में मुझे पता चला कि मैंने गलत सुना है तो तुरंत मैंने सूचना के गलत होने की जानकारी आगे दे दी थी। सूचना देने वाले ने अपनी गलती की माफी मांगते हुए भविष्य में गलती की पुनरावृति ना किए जाने का माफीनामा दिया गया । झूठी सूचना प्रेषित किए जाने के संबंध में सूचना देने वाले को पुलिस एक्ट में गिरफ्तार किया गया तथा भविष्य में भ्रामक सूचना ना फैलाने की हिदायत की गई।



