अपराध

दून पुलिस ने 25,000/ रु0 का ईनामी वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

देहरादून,5 मई

देहरादून थाना वसंत विहार देहरादून से गैंगस्टर अधिनियम में 01 वर्ष से फरार चल रहे 25,000/ रु0 के ईनामी वांछित अभियुक्त को थाना बसन्त विहार पुलिस ने किया गिरफ्तार। अभियुक्त के विरूद्ध जनपद के विभिन्न थानों में पंजीकृत हैं जमीनी धोखाधडी के कई मुकदमे दर्ज हैं, जिसमे मुकदमा अपराध संख्या 476/ 21 धारा 420 /120 बी/467/468/471/506 भादवि थाना कोतवाली नगर देहरादून ,मुकदमा अपराध संख्या373/21धारा420/467/468/471/120 बी/147/504/506 भादवि थाना कोतवाली नगर देहरादून,मुकदमा अपराध संख्या 186/ 16 धारा 420/467/468/471/426 भादवि थाना प्रेमनगर देहरादून ,मुकदमा अपराध संख्या 568/ 22 धारा 2/3 गैंगस्टर अधिनियम कोतवाली नगर देहरादून।

कोतवाली नगर के पंजीकृत मु.अ.स. 568/22 धारा 2/3 गैंगस्टर अधिनियम जिसकी विवेचना प्रभारी निरीक्षक थाना बसंत विहार द्वारा संपादित की जा रही थी संबंधित अभियुक्त अतीक अहमद जो दिनांक 25-12-22 से फरार चल रहा था तथा जिस पर पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून  द्वारा 25,000/रु0 का ईनाम घोषित किया गया था, को कुशल सुरागरसी पतारसी करते हुए मुखबिर की सूचना पर उसके दामाद इमरान के झाझरा स्थित किराए के मकान से दिनांक 04-05-23 को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त एक शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके विरूद्ध कोतवाली नगर तथा थाना प्रेमनगर में जमीनी धोखाधडी से सम्बन्धित अभियोग पंजीकृत हैं, अभियुक्त को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

घटना का खुलासा करने वाली टीम को  पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा 5000/-(पाँच हज़ार) रु0 के ईनाम से पुरुस्कृत करने की घोषणा की गई।

Show More

Related Articles