अवैध डोडापोस्ट के साथ अभियुक्त को कोतवाली विकासनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार,
अभियुक्त के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत

देहरादून( विकासनगर)-27मई,
42.60 कि0ग्रा0 अवैध डोडापोस्ट के साथ 01 अभियुक्त को कोतवाली विकासनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्त के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत।
मुख्यमंत्री, उत्तराखंड सरकार के वर्ष-2025 तक उत्तराखंड को नशा मुक्त (ड्रग्स फ्री देवभूमि) बनाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उप-महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के आदेशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक देहात तथा क्षेत्राधिकारी विकासनगर के निर्देशन में मादक पदार्थों की बिक्री/ नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है । दिये गये आदेश/निर्देशों के क्रम में *प्रभारी निरीक्षक विकासनगर देहरादून द्वारा अवैध मादक पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाए जाने एवं तस्करी करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यावाही किये जाने हेतु थाना स्तर पर एक पुलिस टीम का गठन कर रवाना किया गया । गठित पुलिस टीम द्वारा दिये गये आदेशो के क्रम में लगातार सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। आज दिनांक 27-05-2023 को भीमावाला शक्ति नहर पटरी रोड के पास से संदिग्धता के आधार पर एक व्यक्ति को चैकिंग हेतु रोका गया। जिसके पास से चेकिंग के दौरान 42 किलो 600 ग्राम अवैध डोडापोस्ट बरामद हुई। अभियुक्त द्वारा सख्ती से पूछने पर उसके द्वारा अपना नाम सुभाष चन्द उर्फ मुख्तयार सिह पुत्र ज्ञान चन्द निवासी भीमावाला थाना विकासनगर देहरादून उम्र 59 वर्ष बताया गया। अभियुक्त के पास से 42 किलो 600 ग्राम अवैध डोडापोस्ट बरामद होने पर उसे अंतर्गत धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है, अभियुक्त को माननीय न्यायालय पेश किया गया।i



