ऋषिकेश पुलिस ने त्रिवेणी घाट पर रहने वाले बाबाओ की शुरू की कुंडली खंगालनी
आए दिन देख रहे ऋषिकेश त्रिवेणी घाट पर बाबाओ के नए चेहरे अपराध में संलिप्त होने का संदेह

ऋषिकेश(संवाददाता),
एसएसपी अजय सिंह और एसपी देहात लोकजीत सिंह के निर्देश पर पुलिस ने त्रिवेणी घाट पर रहने वाले बाबाओ की कुंडली खंगालनी शुरू कर दी है। जिन बाबाओ की कुंडली संदिग्ध मिलेगी पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ करेगी और नियम अनुसार जो भी कार्रवाई बनेगी वह करेगी। बता दे कि इसी कड़ी में आज त्रिवेणी घाट चौकी प्रभारी प्रकाश पोखरियाल और बस अड्डा चौकी प्रभारी नवीन डंगवाल ने पुलिस टीम के साथ पूरे त्रिवेणी घाट पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान दर्जनों बाबाओ से पुलिस ने पूछताछ की और उनके आधार कार्ड चेक किये। पूर्व में किए गए पुलिस सत्यापन की कॉपी को भी पुलिस ने देखा। इस दौरान घाट पर अतिक्रमण करने वालों को भी पुलिस ने फटकार लगाई।
एसपी देहात लोकजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने त्रिवेणी घाट पर रहने वाले बाबाओं में कुछ नए चेहरे देखे हैं। जिन पर पुलिस को संदेह है। इसलिए चेकिंग चलाकर उनके सत्यापन की जांच शुरू की गई है। आज की चेकिंग में डेट दर्जन से अधिक बाबाओं को चेक किया गया। जिसमें दो बाबा बिना सत्यापन के रहते हुए मिले हैं। जिन्हें पुलिस सत्यापन कराने के लिए कहा गया है।



