नेशनल हाईवे के पास SBI के ATM को काटने की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा
अन्तर्राज्यीय हामिद गैंग के अभियुक्तो को किया गिरफ्तार

देहरादून (डोईवाला), दिनांक – 02जुलाई

नेशनल हाईवे के पास SBI के ATM को काटने की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, घटना को अंजाम देने वाले अन्तर्राज्यीय हामिद गैंग के अभियुक्तो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में चुराई गई नगदी व ATM काटने के उपकरण व घटना में प्रयुक्त कार की बरामद, अभियुक्तों द्वारा कई राज्यों में इस प्रकार की घटनाओं को दिय़ा जा चुका हैं अंजाम
दिनांक 26-27/06/23 की रात्रि में मियावाला फ्लाई ओवर की सर्विस लेन मे स्थित SBI के ATM को अज्ञात अभियुक्तो द्वारा गैस कटर से काटकर भारी मात्रा में नगदी चोरी कर ली गयी थी । कोतवाली डोईवाला पर इस सम्बन्ध में ATM की देखरेख करने वाली कम्पनी के मैनेजर गौरव कुमार पुत्र स्व0 राकेश कुमार, नेटवर्क सपोर्ट मैनेजर Financial Software Systems (P) Ltd) Kalpataru Park, थाणे महाराष्ट्र द्वारा अज्ञात अभियुक्तो के विरूद्ध मु0अ0स0 209/2023 धारा 380 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत करवाया। दौराने विवेचना वादी द्वारा बताया गया कि दिनांक 26/06/23 की प्रात: एटीएम में 8 लाख रू0 एजेन्सी द्वारा डाले गये थे,
सीसीटीवी फुटेजों के अवलोकन से उक्त अभियुक्तगणों का दिल्ली नम्बर की सफेद रंग का कार से आना व जाना ज्ञात हुआ, जिससे सम्बन्ध में जानकारी करने पर उक्त कार मे लगी नम्बर प्लेट का फर्जी होना पाया गया। साथ ही रात्री के समय घटना को अंजाम देते समय अभियुक्तों द्वारा अपने मुंह पर कपड़े बांधकर तथा एटीएम के अन्दर व बाहर लगे कैमरों पर काले रंग का स्प्रे डालना प्रकाश में आया, परन्तु एटीएम मशीन के अन्दर लगे छोटे से कैमरे में घटना की रिकोर्डिंग हो गयी थी, जिसके अवलोकन से पुलिस टीम को जानकारी मिली की चारों अभियुक्तों द्वारा मात्र 8 मिनट के अन्दर ही गैस कटर की सहायता से एटीएम को काटकर नकदी चोरी की गई थी तथा अभियुक्तगण इतने शातिर थे,
कि गैस कटर से एटीएम काटने के दौरान 01 अभियुक्त मशीन के ऊपर लगातार पहले से ही अपने साथ लेकर आये पानी को डालता रहा, ताकि गैस कटर की आग से ATM के अंदर रखी नकदी में आग न लगने पाये।
फुटेजों के अवलोकन से अभियुक्तगणों के अत्यधिक शातिर व प्रोफेशनल होने की जानकारी मिलने पर घटना की संवेदनशीलता और अधिक बढ गई थी। यदि उक्त घटना में संलिप्त सही अपराधियों को समय रहते गिरफ्तार नही किया जाता तो उनके द्वारा जनपद में अन्य स्थानों में भी इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया जा सकता था, अत: उच्चाधिकारियों द्वारा अनावरण हेतु लगाई गई टीमों की मॉनिटरिंग प्रतिदिन स्वयं करते हुए लगातार टीमों का मार्गदर्शन किया गया। इस दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा लगातार हरियाणा के जिला नूह (मेवात) के पुलिस अधीक्षक से संपर्क करते हुए इस सम्बन्ध में मेवात पहुंची देहरादून पुलिस की टीमों को सहयोग करने हेतु भी अनुरोध किया गया, जिसके बाद हरियाणा पुलिस द्वारा भी देहरादून पुलिस का लगातार सहयोग किया गया।
दौराने विवेचना इस बात की पुष्ठि हुई कि घटना में संलिप्त अभियुक्त मेवात (हरियाणा) के शातिर अतर्राज्जीय अपराधी है। यद्दपि अपराधियों द्वारा अपने मुंह अपराध के दौरान पूरी तरह से ढके हुए थे, फिर भी पुलिस टीम द्वारा लगभग 400 सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का अवलोकन कर अभियुक्तों की कद-काठी तथा चलने फिरने के तरीकों का बारीकी से विश्लेषण करने के बाद मुखबिरों व हरियाणा पुलिस से सूचनाओं के आदान-प्रदान किया गया। पुलिस टीम द्वारा किये गय़े अथक प्रयासो के फलस्वरुप पुलिस टीम को घटना में संलिप्त अभियुक्तों की शिनाख्त करने में सफलता प्राप्त हुई।
दिनांक 01.07.2023 को पुलिस टीमों द्वारा मुखबिर की सूचना पर घटना में शामिल अभियुक्तों को मेवात जिला नूह हरियाणा से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी। अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त फर्जी नम्बर प्लेट-DL3C AH-3237 लगी हुई कार स्विफ्ट डिजायर तथा ए0टी0एम0 काटने के उपकरण व 04 लाख रुपये नगद बरामद किये गये। गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों में से एक अभियुक्त सद्दाम पुत्र वाहिद की पत्नी श्रीमती नजमा को चोरी का माल व ए0टी0एम0 काटने के उपकरण छिपाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसका पति सद्दाम वांछित चल रहा है।
विवेचना से अभियोग में धारा-457,411,420,473,34 भादवि की वृद्धि की गयी है। अभियुक्तों को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर किया जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्तो मे से *अभि0 हामिद कोतवाली रुडकी जिला हरिद्वार में भी वर्ष 2021 में भी ATM काटने के प्रयास में तथा पुलिस पार्टी पर गोली चलाने के आरोप में जेल जा चुका है। अभियुक्तों पर महाराष्ट्र, हरियाणा सहित कई अन्य राज्यों में ATM काटकर नगदी चोरी करने के कई अपराध पंजीकृत होना ज्ञात हुआ है, जिसके सम्बन्ध में अन्य राज्यों से गिरफ्तार व प्रकाश में आये अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया कि मेवात इलाके के अधिकांश गांवों के काफी संख्या में लोग पहले एटीएम में घुसकर लोगों को बातों में लगाकर उनका पासवर्ड पता करके और उनके एटीएम कार्ड बदलकर पैसे निकाल लेते थे, उनके द्वारा भी पूर्व में इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया गया था , परन्तु धीरे-धीरे लोगों में इस सम्बन्ध में जागरूकता आने से ऐसे अपराध करना सम्भव नही हो पा रहा था, जिस कारण से अभियुक्तों द्वारा एटीएम को गैस कटर से काटकर नकदी चोरी करने की योजना बनाई। इसके लिए अभियुक्तगणों द्वारा किसी शहर या कस्बे के बाहरी इलाकों में उन बैंक एटीएम को चिन्हित किया जाता, जहां कोई सुरक्षाकर्मी न हो। उस एटीएम की रैकी करने के बाद और पुलिस पार्टी के मूवमेंट पर नजर रखते हुए वे शटर खोलकर एटीएम के अन्दर घुस जाते थे और अंदर से शटर बन्द कर लेते थे। बाहर से इनकी 01 टीम पुलिस की निगरानी करती थी। इस दौरान यदि कोई पब्लिक का आदमी एटीएम के बाहर आता तो बाहर वाली टीम उसे बताती कि अभी एटीएम खराब है और अंदर इन्जीनियर उसकी रिपेयरिंग कर रहे हैं। एटीएम के अंदर एटीएम काटने वाली टीम सबसे पहले शटर बन्द करके अंदर की तरफ से शटर और फर्श के बीच के स्थान पर चादर आदि कपड़े डालकर अच्छी तरीके से बन्द कर देते, ताकि काटने के दौरान गैस कटर से पैदा होने वाली चिन्गारियां बाहर से न देखी जा सकें। इसके बाद अभियुक्तगण अपने साथ लाये गये एलपीजी व ऑक्सीजन गैस सिलेन्डरों से गैस कटर की सहायता से एटीएम की कैश ट्रे काट लेते और इस दौरान 01 अभियुक्त गैस कटर से पैदा होने वाली आग को पहले से ही अपने साथ रखे पानी से बुझाते रहता, ताकि गैस कटर से निकली आग से कैश ट्रे में रखे नोट जलने न पायें।
अभियुक्तों ने यह बताया कि पिछले काफी समय से वे चारों पैसों की कमी से जूझ रहे थे। दिनांक 29 जून 2023 को होने वाली बकरीद के लिए उन्हें पैसों की जरूरत थी। इसलिए चारों अभियुक्तों ने योजना बनाकर उत्तराखण्ड में एकान्त में स्थित किसी ऐसे एटीएम, जहां सिक्योरिटी गार्ड न हो, को चिन्हित कर एटीएम काटकर चोरी करने की योजना बनाई। तय योजना के अनुसार अभियुक्तगण हामिद, अनीश, सद्दाम व तस्लीम दिनांक 26 जून 2023 को अपने गांव शिकारपुर, थाना तावड़ु, जिला नूह, हरियाणा से हामिद की टैक्सी HR74B- 4124 स्विफ्ट डिजायर में चले। इससे पहले उनके द्वारा पुलिस को धोखा देने की नीयत से 01 फर्जी नम्बर प्लेट DL3C-AH-3237 तैयार करवा ली थी, ताकि अपराध करने के दौरान व उसके बाद भागने के समय उक्त फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर पुलिस को गुमराह किया जा सके। अभियुक्तों द्वारा उत्तराखण्ड में प्रवेश करते ही बिना गार्ड वाले व एकान्त में स्थित एटीएम की तलाश प्रारम्भ कर दी। परन्तु अधिकांश एटीएम या तो बाजार के बीच में थे या उनमें गार्ड थे। देहरादून में उनके द्वारा रैकी करते हुए हर्रावाला फ्लाईओवर के सर्विस लेन में स्थित एसबीआई के एटीएम को चिन्हित किया, क्योंकि वहां रात्रि के समय कोई गार्ड नही रहता है और उस रोड पर रात्रि में यातायात भी नही चलता है। इसके बाद अभियुक्तगण डाटकाली मन्दिर की तरफ गये और वहां उनके द्वारा अपनी कार में फर्जी नम्बर प्लेट लगा दी गई। इसके बाद वह लोग घटना करने के लिए हर्रावाला एटीएम पंहुचे। वहां पहुंचकर तय योजना के अनुसार अभियुक्तों ने एटीएम काटने की घटना को अंजाम दिया तथा वहां से सीधे मेवात, हरियाणा भाग गये।
पुलिस टीम जब अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए मेवात पहुंची तो ईद के त्यौहार के दृष्टिगत व क्षेत्र की कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस द्वारा अपराधियों पर सीधे दबिश न देकर त्यौहार के समाप्त होने का इन्तजार किया और अपराधियों पर सतर्क निगरानी रखी गयी । वांछित अभियुक्तों मे से सद्दाम व तस्लीम मौका देखकर फरार हो गये परन्तु सद्दाम की पत्नी नजमा के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार, नकबजनी के उपकरण व नकदी बरामद हुई है, जिस कारण से उसे भी गिरफ्तार किया गया है।



