अपराध

रामपुर पथराव कांड जिला पंचायत सदस्य राशिद पहलवान व अन्य साथियों के विरुद्ध गैंगस्टर अंतर्गत की गई कार्यवाही

सहसपुर,

थाना सहसपुर क्षेत्र निवासी राशिद उर्फ राशिद पहलवान पुत्र अब्दुल हमीद उर्फ मिद्दु पहलवान द्वारा विगत कई वर्षों से आपराधिक गतिविधियों में सम्मिलित होकर धोखाधड़ी से जमीनों पर अवैध कब्जा करने, मारपीट करने, अपहरण, बलवा एवं सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने आदि आपराधिक कृत्य किए गए। जिनके संबंध में थाना सहसपुर पर विभिन्न अभियोग पंजीकृत हैं।अभियुक्त राशिद पहलवान द्वारा इन मुकदमों का हवाला देते हुए आम जनता को डराना, धमकाना एवम मारपीट करना प्रकाश में आने एवम कभी भी कोई संगीन अपराध कारित करने के दृष्टिगत  पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के निर्देशानुसार अभियुक्त राशिद पहलवान उसके अन्य साथी/ भाई जावेद, अबरार पुत्रगण अब्दुल हमीद पूर्व मिद्दु पहलवान निवासी गण शंकरपुर हुकूमत पुर थाना सहसपुर जनपद देहरादून के विरुद्ध जिलाधिकारी से अनुमोदन प्राप्त करने के पश्चात थाना सहसपुर पर दिनांक 21.08.2023 को मु0अ0सं0- 220/2023 धारा 2/3 उत्तर प्रदेश गिरोह बंद निवारण अधिनियम 1986 पंजीकृत किया गया है। जिसकी विवेचना थानाध्यक्ष चकराता  कुलवंत सिंह द्वारा संपादित की जा रही है।

गैंगस्टर राशिद पहलवान वर्तमान में जिला कारागार देहरादून में निरुद्ध है। गैंगस्टर जावेद एवम गैंगस्टर अबरार वर्तमान में फरार चल रहे हैं जिनकी गिरफ्तारी शीघ्र ही सुनिश्चित की जाएगी साथ ही गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत उपरोक्त गैंगस्टरों द्वारा अवैध साधनों से अवैध रूप से अर्जित की गई चल/अचल, नामी/बेनामी संपत्ति को चिन्हित कर अधिग्रहण/धवस्तीकरण की कार्यवाही शीघ्र अमल में लाई जाएगी।

 

 

  uttarakhand-van-vikas-nigam-auction  
Show More

Related Articles