पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन, फूंका पुतला

देहरादून। कश्मीर में हिंदू यात्रियों पर आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले के विरोध में दोपहर बारह बजे तक बाजार बंद कर आक्रोश प्रदर्शन किया और दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की और इस अवसर पर पाकिस्तान का पुतला फूंककर विरोध दर्ज किया गया।
यहां दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल महानगर अध्यक्ष पंकज मैसोन के निर्देश पर तपोवन इकाई अध्यक्ष भुवन पालीवाल की से आक्रोश प्रदर्शन और पाकिस्तान का पुतला फूंका गया जिसमंे सभी व्यापारी वर्ग ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और दुर्गा मंदिर, देवलोक कॉलोनी से हाथों में बैनर तख्ती और पुतला लेकर प्रदर्शन को प्रारंभ किया और काली मंदिर पर पाकिस्तान का पुतला फूक कर समाप्त किया।
इस अवसर पर इस आक्रोश प्रदर्शन में आज तपोवन क्षेत्र के हर व्यक्ति के अंदर एक अलग ही रोष पाकिस्तान और कश्मीर में जिन आतंकवादियों ने हमारे हिंदुओं को मारा उनके प्रति अत्यधिक रोष दिखायी दिया। इस अवसर पर दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल तपोवन इकाई अध्यक्ष भुवन पालीवाल ने अपना रोष प्रकट करते हुए भारत सरकार से मांग की है कि ऐसे आतंकवादियों को ऐसी सजा दी जाये जिससे भारत पर कोई आंख भी उठा कर न देख पाये।
इस अवसर पर तपोवन इकाई के सभी सदस्यों और व्यापारियों को अपना रोष प्रकट करने पर आभार जताया और इसी तरह आगे भी सभी कार्यक्रमों में साथ देने को कहा है और दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल महामंत्री अमित शाह ने इस आक्रोश रैली में पहंुचकर अपना रोष प्रकट किया और समस्त तपोवन वासियों की एकजुटता देखकर उनको आगे भी इसी तरह हर लड़ाई और हर कार्यकर्म में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का आग्रह किया।
इस अवसर पर संगठन के उपाध्यक्ष अजय काम्बोज ने समस्त हिंदूओं से एकजुट होने की बात कही और साथ ही अपने क्षेत्र में कोई भी अराजक तत्वों को अपनी दुकाने और अपने मकान किराए पर न देने की अपील की गई। इस अवसर पर कार्यकारिणी सदस्य वासु सिंह ने कश्मीर में हुए बेकसूर हिंदुओं की हत्या करने पर गहरा शोक व्यक्त किया।



