सदन के भीतर घिरे मंत्री गणेश जोशी

देहरादून – विधानसभा सत्र के चौथे दिन कृषि मंत्री गणेश जोशी सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों के सवालों से गिरते नजर आए कांग्रेस विधायक वीरेंद्र जाती द्वारा प्राकृतिक व परंपरागत खेती में अंतर को लेकर सवाल किया गया साथी कांग्रेस के अन्य विधायकों समेत भाजपा विधायक विनोद चमोली द्वारा भी यही सवाल किया गया। इस पर मंत्री के पास पर्चियां तो आती रही लेकिन परंपरागत और प्राकृतिक खेती को समझा नहीं पाए, इतना ही नहीं वह परंपरागत फसलों के बारे में भी जानकारी सदन के भीतर नहीं दे पाए मामला बढ़ता देख विपक्ष के सारे विधायक खड़े हुए और प्रश्न को स्थगित करने की मांग की गई, पीठ ने इस सवाल को स्थगित कर दिया मीडिया द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि उन्होंने परंपरागत और प्राकृतिक खेती समेत फसलों की पूरी जानकारी दी और वह अपने जवाब पर कायम है उन्होंने आगे कहा कि जिन लोगों द्वारा यह सवाल पूछा गया है उन्हें खुद ही प्राकृतिक फसलों के बारे में पता नहीं होगा।