अपराधदेहरादून

दून पुलिस की गिरफ्त में आया  अर्न्तराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह 

राजपुर क्षेत्रान्तर्गत कोजी नेस्ट होम स्टे में स्थित एक फ्लैट से आई0पी0एल0 मैचो में ऑनलाइन सट्टा लगाते हुए 06 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार,

देहरादून :

दुबई से संचालित हो रहा था ऑनलाइन सटटा गिरोह,

आनलाइन सट्टा खिलवाने दिल्ली से देहरादून पहुंचे थे सट्टेबाज,

आई0पी0एल0 की चेन्नई सुपर किंग्स तथा पंजाब किंग्स की टीमों के बीच हो रहे मैच में लगाया जा रहा था आनलाइन सट्टा,

अभियुक्तों के कब्जे से ऑनलाइन सट्टे में प्रयुक्त किये जा रहे 02 लैपटॉप, 17 मोबाइल फोन एवं अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण, 05 लाख 33 हजार ₹ की नगदी व अन्य सामग्री हुई बरामद

  uttarakhand-van-vikas-nigam-auction  

प्रतिबन्धित एप का आनलाइन सट्टा हेतु किया जा रहा था प्रयोग,

अभियुक्त के खातो में करोडो रुपये के ट्रान्जैक्शन होने की पुलिस को मिली जानकारी,

ऑनलाइन सटटे में प्रयोग किये जा रहे बैंक खातो को किया गया सीज,

गिरफ्तारी पर बोले सट्टेबाज, दोस्तों ने पहले ही दी थी चेतावनी, कहीं भी जाना सट्टा खिलवाने लेकिन देहरादून मत जाना, देहरादून पुलिस से नहीं बच पाओगे,

दून पुलिस  को गोपनीय माध्यम से वर्तमान में चल रहे आई0पी0एल0 मैचो में ऑनलाइन सट्टा लगाने वाले अर्न्तराष्ट्रीय गिरोह के सम्बंध में जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर एसएसपी देहरादून द्वारा तत्काल क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना राजपुर पर अलग-अलग पुलिस टीमों का गठित की गई, गठित टीमों द्वारा राजपुर क्षेत्रान्तर्गत कोजी नेस्ट होम स्टे निकट जीआरडी कॉलेज राजपुर रोड के किनारे स्थित एक फ्लैट में दबिश देते हुए आई0पी0एल0 मैचो में ऑनलाईन सट्टा लगा रहे 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि ऑनलाइन सट्टे का पूरा नेटवर्क दुबई से संचालित किया जाता है तथा वे लोग आनलाइन सट्टा खिलाने दिल्ली से देहरादून आये थे, अभियुक्तांे द्वारा आई0पी0एल0 के चेन्नई सुपर किग्ंस तथा पंजाब किंग्स की टीमों के बीच चल रहे मैच में खिलाया जा रहा था सट्टा, अभियुक्त मोबाईल फोन के जरिये ऑनलाइन सट्टे की प्रतिबन्धित साइट सुपरस्ट्रीम ऑनलाइन व लाइन गुरु पर जाकर आँनलाईन सट्टा खिलवाते है तथा लोगो से पैसे लेकर बुकी का काम करते है । सटटे की सारी धनराशि ऑनलाईन गूगल पे व नगद रुपए के माध्यम से ली जाती है। आज भी अभियुक्तों द्वारा आई0पी0एल0 मैच में ऑनलाइन सट्टा लगाकर लगभग ₹ 05 लाख 33 हजार रुपए का क्लैक्शन किया था तथा पूरे मैच में अभियुक्तो द्वारा लगभग 01 करोड का क्लैक्शन किया जाना था, परन्तु मैच समाप्त होने से पूर्व ही पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। वर्तमान में चल रहे आईपीएल मैचो के दौरान पिछले एक माह में अभियुक्तों के खातों मे करोडो रू0 के ट्राजेक्शन की पुलिस टीम को जानकारी प्राप्त हुई है। जिसके सम्बंध में विस्तृत जानकारी की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि उनके जानकारों ने उन्हें पहले ही चेतावनी दी थी कि सट्टा खिलवाने कही भी चले जाना लेकिन देहरादून मत जाना, देहरादून पुलिस से बच पाना सम्भव नहीं है।
अपराध करने का तरीका-
अभियुक्तो द्वारा ऑनलाईन सटटा खेलने वाले ग्राहकों को एक लिंक भेजा जाता है, जिसे क्लिक करते ही उन्हें एक नंबर उपलब्ध हो जाता है, फिर अभियुक्तो द्वारा उक्त नंबर को व्हाट्सएप से लिंक करके ग्राहक से संपर्क करते हुए उनका व्हाट्सएप डाटाबेस तैयार किया जाता है तथा सटटा खिलाने में प्रयुक्त दोनों ग्लोबल साइटों में से ग्राहक द्वारा चयनित की गई साइट के माध्यम से उसे व्हाट्सएप के जरिए डिपाजिट स्लिप उपलब्ध कराते हैं जिसमें बैंक की डिटेल दी जाती है, उक्त बैंक खातों मे ही पैसो का लेनदेन होता है। पेमेंट साइट के बाद ग्राहक की आईडी जेनरेट होती हैं तथा पासवर्ड ग्राहक को उपलब्ध कराया जाता हैं तथा उसके बाद ग्राहक द्वारा गूगल क्रोम के माध्यम से उक्त ग्लोबल साइट को खोलकर ऑनलाइन सटटा लगाया जाता है। धनराशि जीतने पर ग्राहक द्वारा व्हाटसएप के माध्यम से अभियुक्तो से सम्पर्क किया जाता है, जिनसे अभियुक्तों द्वारा एक ऑनलाइन विड्रॉल फार्म भरवाकर पैसे उनके खाते में ट्रांसफर किये जाते है। जिन ग्राहकों को नगद धनराशि चाहिए होती है वह अभियुक्तों के पास आकर नगद धनराशि ले जाते हैं।

 

Show More

Related Articles