देहरादूनराजनैतिक

प्रकाश जोशी को दून पहुँचने पर भव्य स्वागत कांग्रेस ने नगर निकाय चुनाव की तैयारियां की तेज, भाजपा पर साधा निशाना

नवीन जोशी ने मेयर पद के लिये पेश की अपनी दावेदारी

देहरादून,

नगर निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी रणनीति तेज कर दी है। कांग्रेस के ज़िला प्रभारी प्रकाश जोशी देहरादून पहुंचे, जहां कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री और मेयर पद के प्रमुख दावेदार नवीन जोशी ने अपने समर्थकों के साथ उनका भव्य स्वागत किया।जिसमें आगामी चुनावों की रणनीति और तैयारियों हेतु प्रकाश जोशी दून पहुँचे है कांग्रेस प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी ने भाजपा सरकार पर तीखे हमले किए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने बीते वर्षों में देहरादून के विकास को पूरी तरह से रोक दिया है। “नगरवासियों को सिर्फ़ वादों का झुनझुना दिया गया, लेकिन धरातल पर कोई काम नहीं हुआ। हार के डर से भाजपा ने नगर निकाय चुनावों को एक साल तक टालने का प्रयास किया। लेकिन अब जनता भाजपा के झूठे वादों और विकास-विरोधी नीतियों को पहचान चुकी है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नगर के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने नगरवासियों के बीच अपनी योजनाओं को लेकर सकारात्मक माहौल तैयार किया है। “हमने जनता से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को समझा है और उनके समाधान के लिए ठोस योजनाएं तैयार की हैं। जनता का जो समर्थन कांग्रेस को मिल रहा है, वह इस बार हमारी जीत को सुनिश्चित करेगा,” उन्होंने कहा कि वे जनता तक कांग्रेस का संदेश पहुंचाएं।

कांग्रेस की इस सक्रियता ने साफ कर दिया है कि पार्टी इस बार देहरादून नगर निगम के चुनावों में भाजपा को कड़ी चुनौती देने की तैयारी में है। जनता के समर्थन और कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर कांग्रेस को अपनी जीत का पूरा भरोसा है।

  uttarakhand-van-vikas-nigam-auction  
Show More

Related Articles