देहरादून

25 मार्च को परिवहन मुख्यालय का करेंगें घेराव

देहरादून। देहरादून महानगर बस सेवा सोसायटी के अध्यक्ष विजय वर्धन डंडरियाल ने कहा है कि समस्याओं के समाधान के लिए 25 मार्च को परिवहन मुख्यालय सहस्त्रधारा रोड़ का घेराव किया जायेगा और इसके लिए रणनीति तैयार कर ली गई है।

यहां नरदेव शास्त्री मार्ग स्थित कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि उनके द्वारा पत्र परिवहन आयुक्त एवं संयुक्त परिवहन आयुक्त को दिया गया और जिस पर हमारे द्वारा पत्र में कहा गया की वर्तमान में जो भी दोनों फिटनेस केंद्र डोईवाला ब्लॉक लालतप्पड़ में हो या डाकपत्थर लांघा रोड पर है और दोनों की दूरी देहरादून कार्यालय से 30 से 35 किलोमीटर की दूरी पर है और यदि मसूरी से कोई वाहन फिटनेस के लिए आता है तो उसे 60 से 70 किलोमीटर की दूरी पड़ेगी इन दोनों फिटनेस सेंटर पर जाने के लिए 60 प्रतिशत वाहनों को बिना परमिट जाना होगा।

उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थिति में कोई एक्सीडेंट हो जाता है तो वाहन स्वामियों का तो घर बार और वाहन बेचकर भी इंश्योरेंस क्षतिपूर्ति से पीछा नहीं छूटेगा और यदि दोनों स्थानों पर कोई भी वाहन फिटनेस करने के लिए जाता है तो उसका पूरा दिन खराब होगा और यदि वाहन में कोई खराबी आ गई तो उसको सुधार के लिए भी कई बार चक्कर काटने पड़ेंगे और दोबारा वाहन फिटनेस के लिए भी स्लॉट लेना पड़ेगा जिससे 100 से 150 किलोमीटर वाहनों की अधिक संचालन होने पर 2000 से 3000 का डीजल का खर्चा भी बढ़ जाएगा।

उन्होंने कहा कि जबकि भारत सरकार का उद्देश्य किसी भी वाहन स्वामी को परेशान करना नहीं है बल्कि उनका उद्देश्य भ्रष्टाचार को दूर कर किसी भी स्थान पर वाहन की फिटनेस करना है वाहन स्वामियों की सुविधा हेतु जब तक कोई फिटनेस सेंटर देहरादून शहर के माइल्स से पांच से सात किलोमीटर की परिधि में नहीं खुल जाता तब तक देहरादून परिवहन कार्यालय में ही वाहनों की फिटनेस जारी रखी जाए जिससे परिवहन व्यवसायियों को वाहन फिटनेस फजीहत से दूर रखा जा सके।

उन्होंने कहा कि अन्यथा ऐसी दशा में देहरादून महानगर में रजिस्टर्ड 40 हजार वाहनों को मजबूरन हड़ताल शुरू करनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि इसलिए पहले चरण में हमारे द्वारा 25 मार्च 2025 को दोपहर 12 बजे परिवहन मुख्यालय का सहस्त्रधारा रोड पर घेराव किया जाएगा।

  uttarakhand-van-vikas-nigam-auction  
Show More

Related Articles