अपराधदेहरादून

50 हजार रुपये रिश्वत लेते जेई  विजिलेंस के हत्थे चढ़ा

देहरादून । सतर्कता अधिष्ठान की ट्रैप टीम ने पशुलोक बैराज ऋषिकेश से जुड़े टेंडर कार्य में रिश्वत मांगने के आरोप में आरोपी जेई को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत दर्ज कराई थी कि वह सरकारी विभाग में टेंडर का कार्य करता है और उसके द्वारा पशुलोक बैराज ऋषिकेश में टेंडर डाला गया था। आरोप था कि कार्य के भुगतान के बदले जेई फैसल खान द्वारा अवैध रिश्वत की मांग की जा रही थी।
शिकायत की जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर थाना सतर्कता अधिष्ठान देहरादून में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान की ओर से ट्रैप टीम का गठन किया गया। टीम ने बुधवार 21 मई को आरोपी फैसल खान पुत्र लियाकत हुसैन निवासी कटोराताल, थाना काशीपुर, जनपद ऊधमसिंह नगर को शिकायतकर्ता से 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

Show More

Related Articles