देहरादून

प्रशिक्षण महाअभियान से भाजपा के 38 हजार से अधिक कार्यकर्ता तैयार

मंडल और जिला स्तर के बाद अब मोर्चों, प्रकोष्ठों एवं प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण की तैयारी

देहरादून, भारतीय जनता पार्टी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत उत्तराखंड में 38 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर आगामी राजनीतिक और सामाजिक चुनौतियों के लिए तैयार किया है। दो महीने से अधिक समय तक चले इस अभियान में संगठन के मंडल और जिला स्तर तक व्यापक प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए गए। अब पार्टी अगले चरण में मोर्चों, प्रकोष्ठों और प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण की तैयारी में जुट गई है।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं प्रशिक्षण अभियान के प्रदेश संयोजक कुंदन परिहार ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी संविधान के अनुरूप देशभर में कार्यकर्ताओं के लिए विशेष प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में भाजपा उत्तराखंड इकाई ने अपने सभी 304 सांगठनिक मंडलों और 19 जिलों में प्रशिक्षण सत्र सफलतापूर्वक संपन्न कराए हैं।

उन्होंने बताया कि 7 मार्च से 15 अप्रैल के बीच आयोजित मंडल स्तरीय प्रशिक्षण वर्गों में कुल 35,498 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इन एक दिवसीय प्रशिक्षण सत्रों में सात अलग-अलग विषयों पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया।

मंडल स्तर के प्रशिक्षण वर्गों में संबंधित मंत्रियों, विधायकों, प्रदेश पदाधिकारियों, जिला पदाधिकारियों तथा सरकार में दायित्वधारियों ने कार्यकर्ताओं को संगठन, विचारधारा और जनसंपर्क से जुड़े विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन दिया।

इसके बाद 15 अप्रैल से 20 मई तक पार्टी के सभी 19 सांगठनिक जिलों में जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए गए। इन दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रमों में कुल 3244 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इन वर्गों में 12 सत्रों के माध्यम से विभिन्न विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में एक रात्रि प्रवास को भी अनिवार्य रखा गया था। इन कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, संबंधित मंत्री, विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी एवं सरकार में दायित्वधारी भी शामिल हुए। कुंदन परिहार ने कहा कि मंडल और जिला स्तर के प्रशिक्षण वर्गों के सफल आयोजन के बाद अब अभियान के अगले चरण की तैयारी की जा रही है। इसके तहत मंडल, जिला और प्रदेश स्तर पर संयुक्त मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए जाएंगे।

  uttarakhand-van-vikas-nigam-auction  

उन्होंने बताया कि अंत में तीन दिवसीय प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग के आयोजन के साथ उत्तराखंड में यह महाअभियान पूर्ण होगा।

Show More

Related Articles