उत्तराखण्डदेहरादून

करन माहरा ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर जताया गहरा दु:ख

देहरादून,

काग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए कहा कि यह देश के लिए अपूर्णीय क्षति है ।

भारत के आर्थिक सुधारों में उनका योगदान ऐतिहासिक है। उनके नेतृत्व में भारत ने उदारीकरण, वैश्वीकरण और आर्थिक विकास की राह पकड़ी, जिसने करोड़ों भारतीयों के जीवन को सकारात्मक रूप से प्रभावित किया।

करन माहरा ने कहा कि उनकी सादगी, धैर्य और निस्वार्थ सेवा और और शालीनता का व्यवहार सदैव हर कांग्रेस कार्यकर्ता और देशवासियों को प्रेरणा देता रहेगा।

इसके अलावा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन मथुरादत्त जोशी, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट मीडिया सलाहकार अमरजीत सिंह , आदि ने भी अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि देश उनके योगदान को हमेशा याद रखेगा।

  uttarakhand-van-vikas-nigam-auction  

 

 

Show More

Related Articles