उत्तराखण्डदेहरादून

यूसीसी के खिलाफ संस्कृति बचाओ अभियान पदयात्रा की शुरूआत

देहरादून,

उत्तराखंड क्रांति दल संस्कृति बचाओ अभियान के संयोजक राजेंद्र बिष्ट ने यूसीसी के विरोध में पदयात्रा का शुभारंभ नारसन हरिद्वार से प्रारंभ किया इस अवसर पदयात्रा में दल के संरक्षक डॉक्टर शक्तिशाली कपरूवाण ने उत्तराखंड की मिट्टी से क्रांतिकारी युवाओं का तिलक किया।

इस अवसर पर नारसन हरिद्वार के लोगों ने राजेंद्र बिष्ट का फूल मालाओं और पटके ओढ।कर जोरदार स्वागत किया और इस दौरान प्रारंभिक संबोधन में राजेंद्र बिष्ट ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे उत्तराखंड की सीमा में निवास करने वाला प्रत्येक व्यक्ति उत्तराखंडी है हम उसके हक हकूकों की लड़ाई राज्य आंदोलन की तर्ज पर लड़ेंगे उन्होंने स्पष्ट बात करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने काले कानून यूसीसी लागू कर राज्य में आपदा ला दी है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लोगों के हितों के लिए कानून बनाती हैं जबकि इसके विपरीत राज्य सरकार ने यू सी सी को जनता के ऊपर थोप कर अत्याचार कर दिया है अब आवश्यकता आन पड़ी है कि हम राज्य के मूल निवासियों के लिए उत्तराखंड क्रांति दल के द्वारा किए जा रहे आंदोलन को राज्य का प्रत्येक वर्ग समर्थन और सहयोग करें उन्होंने कहा कि हम किसी भी कीमत पर पीछे हटने वाले नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि हम यूसीसी के मामले में राज्य सरकार से आर पार की लड़ाई लड़ने के लिए वचनबद्ध हैं स हमें आवश्यकता है तो अपने युवाओं और महिला शक्ति का जो आंदोलन को नई ऊर्जा और धार देने का काम करेंगें। इस अवसर पर अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर पदयात्रा में केंद्रीय उपाध्यक्ष सरिता पुरोहित, जयप्रकाश उपाध्याय, बहादुर सिंह रावत पंकज व्यास, केन्द्रीय मीडिया किरन रावत कश्यप, टीकम राठौर, दिनेश नेगी, मनोज कंडवाल, जे पी जोशी, डीडी पतं, आर सी उनियाल ,देवेश सेन, मनीष रावत, भोला चमोली, प्रवीण रमोला, श्याम रमोला, अनूप बिष्ट ,जितेंद्र सिंह ,राजेश्वरी रावत ,बी पी भट्ट आदि उपस्थित थे।

Show More

Related Articles