उत्तराखण्डदेहरादूनराजनैतिक

सूर्यकांत धस्माना को कांग्रेस पार्टी में उपाध्यक्ष (प्रशासन एवं संगठन) की जिम्मेदारी मिलने से पार्टी के कई कार्यकर्ताओ में धस्माना का विरोध

देहरादून , उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस से निकाय चुनाव से पूर्व मथुरा दत्त जोशी के बीजेपी में चले जाने के बाद से प्रदेश उपाध्यक्ष (प्रशासन/संगठन) का पद लम्बे समय तक खाली रहने के बाद बीते रोज ,कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने सूर्यकांत धस्माना को प्रदेश उपाध्यक्ष (प्रशासन/संगठन) के रूप में आगामी नई कार्यकारिणी के विधिवत गठन तक प्रदेश कार्यालय में होने वाली संगठनात्मक गतिविधियों को देखेंगे ।
जिसके चलते पार्टी के कई कार्यकर्ता में आक्रोश दिखाई दे रहा है साथ कई कार्यकर्ता प्रदेश नेतृत्व के फैसले पर आपत्ति जताई है ,उनका कहना है की पार्टी में अन्य और भी कार्यकर्ता कांग्रेस के लिए समर्पण के साथ कांग्रेस को अपना योगदान दे रहे है ,पर ऐसे में प्रदेश नेतृत्व केवल कुछ ही कार्यकर्ता को इसका श्रेय दे रहा है ,जो अन्य पार्टी के कार्यकर्ताओ के साथ अंन्याय है की पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओ की उपेक्छा की जा रही है ।

वही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का कहना है की धस्माना के लंबे समय से कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पित रहेने और उनकी संगठन को अपनी सेवाओ का व्यापक अनुभव का लाभ पार्टी को मिलेगा, जिससे प्रदेश कांग्रेस संगठन और प्रशासन को और अधिक मजबूती मिलेगी। अब देखना हे हे कीकांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के फैसले के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं का रोष किस तरह सामने निकल कर सामने आएगा साथ ही धस्माना को पार्टी कार्यकर्ता को कितना सहयोग मिलेगा या उन्हें विरोध का सामना करना पड़ेगा ।

Show More

Related Articles