सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सैन्य धाम निर्माण कार्यों की प्रगति की उच्च अधिकारियों के साथ की समीक्षा
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अल्मोड़ा के गरुड़ाबाज (धौलादेवी) में चाय फैक्ट्री की स्थापना के लिए 129.99 लाख रुपए की स्वीकृति की प्रदान

देहरादून, 08 फरवरी।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने विधानसभा में देहरादून गुनियाल गांव में निर्माणाधीन सैन्य धाम के निर्माण कार्यों की प्रगति की विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों से सैन्य धाम के निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण से संबंधि आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए हर हाल में फरवरी माह के अंत तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। मंत्री ने अधिकारियों को निर्माण कार्य तेजी तथा दिन रात कार्य करने निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को ससमय निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की परिकल्पना और प्रदेश सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट सैन्य धाम जनभावना से जुड़ा है। जब यह सैन्य धाम बनकर तैयार होगा निश्चित ही चारों धामों की भांति सैन्यधाम को देखने के लिए भी देश-दुनिया से लोग आएंगे।
बैठक में सचिव मुख्यमंत्री आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव सैनिक कल्याण दीपेंद्र चौधरी, एमडी जल निगम रणवीर सिंह चौहान सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
देहरादून, प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने जनपद अल्मोड़ा के राजकीय उद्यान गरुड़ाबाज (धौलादेवी) में चाय फैक्ट्री की स्थापना के लिए स्वीकृति प्रदान की है। इसके लिए कृषि मंत्री गणेश जोशी ने 129.99 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की है। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि चाय फेक्ट्री की स्थापना के बाद जहां स्थानीय लोगों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर प्रदान होंगे, वही स्थानीय चाय उत्पादकों को उचित मूल्य प्राप्त होगा और चाय उत्पादकों की आय में भी वृद्धि होगी।



