उत्तराखण्ड

उत्तराखंड की बेटी स्नेह राणा से श्रीलंका में बेहतर खेल खेलने की उम्मीद

देहरादून। लिटिल मास्टर क्रिकेट क्लब की शान और उत्तराखंड की बेटी स्नेह राणा आज इंडिया क्रिकेट प्लेयर आज तीन देशों की त्रिकोणीय सीरीज के लिए श्रीलंका पहुंची और क्लब के सदस्यों व कोचों को उम्मीद है कि स्नेह राणा श्रीलंका में बेहतर खेल का जौहर दिखाकर भारत देश, उत्तराखंड और साथ ही अपने क्लब का नाम रोशन करेंगी।

यहां जानकारी देेते हुए लिटिल मास्टर क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष व स्नेह राणा के कोच नरेन्द्र शाह व किरन शाह ने लिटिल मास्टर क्रिकेट क्लब के सभी खिलाड़ियों और स्नेह राणा को शुभकामनायें दी है और कहा कि त्रिकोणीय सीरीज इंडिया, श्रीलंका और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जायेगा।

उन्होंने कहा कि इस सीरीज में स्नेह राणा सहित अन्य खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करेंगें। उन्होंने कहा कि स्नेह राणा को बचपन से ही क्रिकेट खेलने का शौक था और वह छोटी सी उम्र में लिटिल मास्टर क्रिकेट क्लब में प्रशिक्षण लेने पहंुची।

उन्होंने बताया कि अपनी मेहनत व अभ्यास के चलते हुए कई मुकाम स्नेह राणा ने हासिल किये है और आज वह भारतीय महिला टीम की होनहार व ऑलराउंडर खिलाड़ी है और जो अपने खेल से देश विदेश में खेल प्रेमियों का दिल जीत चुकी है। इस अवसर पर अनेक खेल प्रेमियों ने स्नेह राणा का बधाई व शुभकामनायें दी है।

  uttarakhand-van-vikas-nigam-auction  
Show More

Related Articles