उत्तराखण्डदेहरादूनराजनैतिक

कांग्रेस के प्रदेश स्तरीय नेता एकजुट होकर करें भाजपा की नीतियों का विरोध

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा की अध्यक्षता में आज वर्चुअल बैठक हुई। बैठक में प्रदेश सहप्रभारी परगट सिंह और सुरेंद्र शर्मा ने महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए। इस दौरान इसके साथ ही बैठक में मौजूद सभी शीर्ष नेताओं के साथ भविष्य की रणनीति पर चर्चा हुई। सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों पर संगठन लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि इसे और प्रभावी बनाते हुए, कांग्रेस के सभी प्रदेश स्तरीय नेता एकजुट होकर भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ एक बड़े जन आंदोलन की रूपरेखा तैयार करें। इस संबंध में सभी वरिष्ठ नेताओं से सुझाव लिए गए।

इस अवसर पर सहप्रभारी परगट सिंह ने कहा कि जिस प्रकार भाजपा देश और प्रदेश का माहौल बिगाड़ रही है, ऐसे में उत्तराखंड के सभी कांग्रेस नेताओं को टीम स्पिरिट में कार्य करते हुए जनआंदोलन को सदन से सड़क तक ले जाना होगा। प्रत्येक प्रभावित व्यक्ति को एकजुट करते हुए जनजागरण अभियान चलाना होगा।

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि उत्तराखंड में भ्रष्टाचार चरम पर है। नदियों और खनन के कार्यों में माफिया को सरकार का संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने कहा कि भू-कानून के मुद्दे पर सरकार बैकफुट पर है, जबकि भाजपा नेता अपनी ओछी राजनीति के लिए तराई और पहाड़ की जनता को बांटने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं।

बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि भाजपा द्वारा बनाए जा रहे सांप्रदायिक माहौल का हमें ’’उत्तराखंडी छौं’’ के संदेश के साथ मुकाबला करना होगा। उन्होंने कहा कि सभी कांग्रेस नेताओं को एकजुट होकर भाजपा से मिल रही सांप्रदायिक चुनौती का डटकर सामना करना होगा। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि उत्तराखंड में आपसी प्रेम और सौहार्द की रक्षा के लिए कांग्रेस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

गोदियाल ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जो भी दिशा-निर्देश हाईकमान और संगठन की ओर से जारी किए जाएंगे, उन्हें सभी नेता मिलकर लागू करेंगे और आम जनता के पक्ष में प्रभावी आवाज उठाएँगे। विधायक काजी निजामुद्दीन ने कहा कि भाजपा सांप्रदायिक ध्रुवीकरण कर वोटों की राजनीति कर रही है, जिसे कांग्रेस जनता के बीच उजागर करेगी।

  uttarakhand-van-vikas-nigam-auction  

बैठक में पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा कि भाजपा दलितों का शोषण कर रही है और उन्हें केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करने का प्रयास कर रही है। इस मौके पर प्रकाश जोशी ने कांग्रेस के जनआंदोलन कार्यक्रम का समर्थन किया। बैठक में मौजूद अन्य नेताओं ने भी अपने सुझाव दिए। इस अवसर पर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने सभी नेताओं के विचार सुनने के उपरांत कहा कि सभी सुझाव स्वागत योग्य हैं। इस अवसर पर अनेक पदाधिकारी शामिल रहे।

Show More

Related Articles