अपराधउत्तराखण्डदेहरादून

नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई डकैती की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा

घटना को अंजाम देने वाले 05 शातिर अभियुक्तों को डकैती के माल के साथ किया गिरफ्तार

देहरादून ,नेहरू कॉलोनी

Saint Annies स्कूल जिसके मालिक संदीप अग्रवाल के बारे में विपिन ने अपने चचेरे भाई से बातों-बातों में उसके मालिक के घर के बारे में काफी जानकारी जुटायी थी ,क्योकि संदीप अग्रवाल एक नामी स्कूल चलाता है और उसका भाई उसी स्कूल में नोकरी करता था तथा वर्तमान में एडमिशन सीजन होने के कारण मुझे उसके घर पर लगभग 40 से 50 लाख रू0 तक मिलने की उम्मीद थी, जिस के कारण विपिन द्वारा घर में डकैती डालने का प्लान बनाया था। इस प्लान को विपिन ने अपने अन्य साथियों सचिन, अंकित तथा विकास को भी शामिल किया था। फिर उनके द्वारा करीब 10 दिन पहले से घर की रेकी की थी।

अभियुक्तों द्वारा  दिनदहाडे हुई डकैती की घटना की गम्भीरता के दृष्टिगत  पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून  द्वारा घटना के शीघ्र खुलासे व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए पुलिस अधीक्षक अपराध  सर्वेश पंवार व पुलिस अधीक्षक नगर  सरिता डोभाल के नेतृत्व में  08  टीमें गठित की गयी। गठित पुलिस टीम द्वारा सर्वप्रथम घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की छान बीन की गई तो  पता चला कि चोरों द्वारा एक्टिवा व एक अपाचे मोटरसाइकिल में सवार चार लोग वादी के घर के अंदर घुसे और उनके द्वारा शातिराना अंदाज में गाड़ियां दूर खड़ी कर घटना को अंजाम दिया गया, इसके अतिरिक्त एक अभियुक्त निगरानी हेतु घर के पास ही रुक गया । घटना कारित करने के मात्र 10 मिनट के पश्चात सभी अभियुक्त मोटरसाइकिल व एक्टिवा में फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेजों के अवलोकन करने पर उक्त वाहनों की नंबर प्लेट पर काली टेप चढ़ी हुई थी, जिस कारण वाहनों को ट्रेस कर पाना काफी मुश्किल था। गठित टीम द्वारा घटना के सम्बन्ध में जनपद देहरादून, हरिद्वार तथा मुजफ्फरनगर के लगभग 450 सीसीटीवी कैमरों का गहनता से अवलोकन किया गया तो ज्ञात हुआ कि घटना से पूर्व कुछ लोगों द्वारा घर की भली-भांति रैकी की गई थी। सीसीटीवी फुटेजों के अवलोकन से पुलिस को कुछ संदिग्ध व्यक्तियों के फोटोग्राफ प्राप्त हुए, जिनकी तलाश में पुलिस टीम द्वारा जनपद हरिद्वार, बिजनौर, मेरठ, मुजफ्फरनगर ,दिल्ली इत्यादि स्थानों पर अपने गोपनीय सूत्रों से जानकारी की गई तो गोपनीय जानकारी से उक्त घटना में मुजफ्फरनगर के ग्राम पचेन्डाकला के बदमाशों के शामिल होने के गहन साक्ष्य मिले। जिस पर पुलिस टीम द्वारा उक्त अभियुक्तगणों के सम्बन्ध में गोपनीय रूप से सूचना एकत्रित करते हुए मुखबिर की सूचना पर दिनांक: 13-04-2023 को घटना में सलिप्त 05 अभियुक्तों में से 04 अभियुक्तों 01-विपिन, 02-सचिन, 03-विकास व 04-अंकित को ग्रा0 पचेन्डाकला मुजफ्फरनगर तथा 01 अन्य अभियुक्त विकास जयसवाल को आईडीपीएल ऋषिकेश से गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से लूट का समस्त सामान बरामद किया गया।

 

  uttarakhand-van-vikas-nigam-auction  
Show More

Related Articles