उत्तराखण्ड

सचिव स्वास्थ्य गोविंदघाट पहुच स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

चार धाम यात्रा मार्ग का निरीक्षण करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं की नब्ज टटोल रहे स्वास्थ सचिव आर राजेश कुमार

चमोली,

यात्राओ की तैयारियों को ले कर स्वास्थ सचिव आर आर कुमार ने गढ़वाल गढ़वाल के दौरे पर हैं जहां कल उनके द्वारा श्रीनगर बेस कैंप का निरीक्षण किया गया वही मई में शुरू होने वाली है हेमकुंड साहिब यात्रा शुरू होने से पहले सचिव स्वास्थ्य जहां यात्रा मार्ग का निरीक्षण करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं की नब्ज टटोल रहे हैं ,तो वहीं उन्होंने आज हेमकुंड साहिब यात्रा के मुख्य पड़ाव गोविंदघाट पहुंचकर भी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

20 मई से शुरू होने जा रही श्री हेमकुंड साहिब यात्रा का मुख्य पड़ाव गोविंदघाट है देश-विदेश से आने वाली सिख संगत यही से हेमकुंड साहिब धाम की यात्रा को शुरू करते हैं यात्रा मार्ग पर उचित स्वास्थ्य सुविधाओं को देखते हुए सचिव स्वास्थ्य गोविंदघाट पहुंचे जहां उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया इसके साथ ही हेल्थ एटीएम के जरिए लोगों को उचित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने के भी निर्देश दिए।

चार धाम यात्रा को लेकर स्वास्थ्य सचिव  आरआर कुमार ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं की आगामी चार धाम यात्रा और हेमकुंड साहिब यात्रा के दौरान यात्रा में आने वाले लोगों को किसी तरीके की की कोई भी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी ना उठानी पड़े, जिसके लिए स्वास्थ्य सचिव द्वारा समय-समय पर मुख्य स्थानों तो पहुंचकर ,सरकार द्वारा दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा ले रहा है, अधिकारियों को दिशा निर्देश देने के साथ मौजूदा स्थिति के विषय में भी जानकारी ले रहे हैं और उनमें जो खामियां हैं उनको दुरुस्त कर किसी भी समस्या से बचने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

  uttarakhand-van-vikas-nigam-auction  
Show More

Related Articles