अनाथालय में एक साथ 22 मासूमों को कोरोना होने से कहाँ मचा हड़कंप ?

कोरोना की तीसरी लहर में बच्चों को होने वाले नुकसान की चेतावनियों के बीच मुंबई के एक अनाथालय में एक साथ 22 मासूमों के कोरोना पॉज़िटिव होने खबर ने सबके होश उड़ा दिये हैं |  मुंबई म्युनिसिपल कोऑपरेशन ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया है कि इनमें से 4 बच्चों की उम्र तो 12 साल से भी कम  है |

तीसरी लहर की आशंका के बीच मुंबई से आई है बच्चों को कोरोना का शिकार होने की डराने वाली खबर | मुंबई म्युनिसिपल कोऑपरेशन के अनुशार सेंट जोसेफ स्कूल और अनाथालय में 95 बच्चों में से 22 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे पूर्व 24 अगस्त को इस अनाथालय में कोरोना जांच के लिए विशेष कैंप लगाया गया था । जिसके बाद 25 अगस्त को आई इनकी रिपोर्ट में 22 मासूमों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। चिंताजनक बात यह है कि इन बच्चों में 4 की उम्र 12 साल से कम होने की वजह से उन्हें नायर अस्पताल के पेडियाट्रिक केयर सेंटर में रखा गया है। इसके अतिरिक्त 18 बच्चों को रिचर्डसन एंड क्रूडस कोविड केयर सेंटर में रखा गया है। इनमें 12 की उम्र 12-18 साल और 6 बच्चे 18 साल से ज्यादा उम्र के हैं। फिलहाल अस्पताल प्रशासन के अनुशार सभी बच्चों की तबीयत अभी स्थिर है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts