लोनिवि मंत्री महाराज ने दिए रानी पोखरी में क्षतिग्रस्त पुल की जांच के आदेश।

देहरादून। लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने देहरादून-ऋषिकेश हाईवे पर रानीपोखरी पुल टूटने गिरने के मामले को गम्भीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं ।

गौरतलब है कि आज देहरादून को ऋषिकेश को जोडने वाले रानी पोखरी स्थित जाखन नदी पर बना पुल का ए हिस्सा भरभराकर नदी में गिर गया । इस घटना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए महाराज ने प्रमुख अभियंता लोनिवि हरिओम शर्मा को जांच के आदेशदिये हैं । साथ ही प्रदेश में स्थित सभी पुलों की मॉनिटरिंग के लिए भी विभागीय अधिकारियों को कहा है। उन्होंने निर्देश दिए कि ऐसे स्थानों पर वैकल्पिक व्यवस्था के लिए भी तैयारी सुनिश्चित की जाए।

लोनिवि मंत्री ने पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार से दूरभाष पर बात कर उनसे पुलों के ऊपर ट्रैफिक कम करने के साथ-साथ उनके डायर्वट करने के भी निर्देश दिये।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts