महाराज ने केंद्र को पारंपरिक फसलों को बढ़ावा देने और नए जल स्रोत ढूंढकर जल जीवन मिशन से जोड़ने के दिये सुझाव

देहरादून। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने खाद्य प्रसंस्करण एवं जल शक्ति राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल से मिलकर राज्य की पारंपरिक फसलों के उत्पादन को बढ़ावा देने को लेकर चर्चा की | इस दौरान महाराज ने नए जल स्रोतों को तलाशकर उन्हे जल जीवन मिशन से जोड़ने का अनुरोध किया, जिसे प्रहलाद पटेल ने स्वीकार कर लिया |

प्रदेश में खाद्य प्रसंस्करण एवं पेयजल की समस्याओं को लेकर प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण एवं जल शक्ति राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल से आज नई दिल्ली स्थित उनके कार्यालय पर शिष्टाचार भेंट की । इस मुलाकात महाराज ने उन्हें बताया कि प्रदेश में अनेक उपयोगी फसलों रामदाना, भापर तथा किनवा आदि का उत्पादन होता है। ऐसी फसलों को बढ़ावा देने के लिए केंद्र से सहयोग देने की गुजारिश की |

कैबिनेट मंत्री महाराज ने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल को प्रदेश में जल जीवन मिशन के तहत हर घर को पेयजल उपलब्ध करवाने की कार्य प्रगति पर जानकारी दी । इस अवसर पर महाराज ने ध्यान दिलाया कि पुराने स्रोतों से जल जीवन मिशन के क्नेकश्नों को पानी की सप्लाई से इन स्रोतों में कमी हो सकती है | उन्होने सुझाव दिया कि नए स्रोतों को चिन्हित कर उनसे भी पेयजल लाइनों को जोड़ा जाए ताकि लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी मिलता रहे। प्रह्लाद पटेल ने इसे अच्छा सुझाव मानते हुए जल्दी कार्यवाही का भरोसा दिलाया |

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts