सिद्धार्थ की मौत से उठे सवाल? युवाओं में क्यूं बढ रहा हैं हार्ट अटैक और फिटनेस के अलावा कैसे करें बचाव ? जानिए विशेषज्ञों की राय

बिग बॉस विजेता एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की हार्ट अटैक से मौत एक बार फिर अपने पीछे कई सवाल छोड़ गयी है | इन सवालों  सबसे जरूरी है कि कम उम्र, फिट शरीर और खुशहाल जिंदगी के वावजूद सिदार्थ जैसे युवाओं में हार्ट अटैक का आना,खतरे की घंटी का बजना है | आइए समझने की कोशिश करते हैं विशेषज्ञों से विमर्श से निकले सार को ……

मशहूर एक्टर सिदार्थ शुक्ल की 40साल की उम्र में हार्ट अटैक से मौत होना, जिसने भी सुना, उसे एकबारगी इस सूचना पर भरोसा नहीं हुआ होगा। लेकिन अपने आसपास लगातार इससे से भी कम उम्र के युवाओं और खिलाड़ियों तक की अटैक से मरने की खबरें हमे सिद्धार्थ की मौत की दुखद खबर को भी स्वीकार करने को कहती है | विशेषज्ञ डॉक्टरों के अनुशार हमारे देश में भी कम उम्र में हार्ट अटैक बेहद कॉमन होते जा रहे हैं । सबसे चिंता की बात है कि भारतीयों में दुनिया के मुकाबले हार्ट अटैक की औसत आयु 8-10 साल पहले आ रहा है ।

युवाओं में हार्ट अटैक की क्या है स्थिति

अभी तक दिल की बीमारियों से दुनिया में 1.7 करोड़ मौत हर साल हो जाती है । भारत में करीब 30 लाख लोग हर साल हार्ट अटैक का शिकार होते हैं । इसमें सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि देश में 50% मामले 50 साल से कम उम्र के लोगों के हैं और 25% लोग 40 साल से कम उम्र के होते हैं। 
भारत में दिल की बीमारी से युवा भी इसका शिकार हो रहे हैं। कई मामलों में तो बिना किसी लक्षण के अचानक हार्ट अटैक आता है और इलाज मिलने से पहले ही मौत हो जाती है ।ऐसे में हमें हार्ट अटैक से पहले सामने आने वाले इन लक्षणों को गंभीरता से लेना होगा जैसे- सीने में दर्द, भारीपन और जकड़न, एसिडिटी जैसा महसूस होना, बाएं कंधे या बाएं हाथ में दर्द महसूस होना, सांस फूलना।

युवाओं में अमूमन हार्ट अटैक के कारण

तंबाकू का सेवन, जी हाँ दिल की बीमारी के लिए सबसे बड़ा कारण है। अमूमन 30 से 44 आयु वर्ग के लोगों में 26 फीसदी मामलों में तंबाकू का उपयोग हार्ट अटैक का प्रमुख कारण हैं। इसके अलावाअनिश्चित नींद पैटर्न और तनाव से यह स्थिति और गंभीर हो जाती है। डायबिटीज का युवाओं में होना हार्ट अटैक के खतरे को कई गुना बढ़ा देता है ।

युवाओं को हार्ट अटैक से बचने के उपाय

सबसे जरूरी है यूवाओं का अपनी लाइफ स्टाइल में बदलाव, जो प्रीमैच्योर हार्ट अटैक के खतरे कोकाफी कम कर सकता है | वॉकिंग,साइकिलिंग, जॉगिंग और स्विमिंगकरना फायदेमंद है और उसपर अमूमन युवा अमल करने भी लगा है| एक और बात सबसे अधिक जरूरी है वह है जंक फूड को नज़रअंदाज़ किया जाये, हेल्दी खाना जैसे सब्जी,फल, मेवे, सोया और लो फैट डेयरी प्रोडक्ट्स शामिल आदि । चूंकि फास्ट फूड, चिप्स, बिस्किट वगैरह में ट्रांसफैटी एसिड इस्तेमाल होता है, जो कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में सबसे मददगार होता है | तंबाकू और शराब का सेवन नहीं करना चाहिए। टाइम मैनेजमेंट सीखना चाहिए। आजकल लोग लैपटॉप और डेस्क पर ज्यादा वक्त बिताते हैं इसलिए योग और एक्सरसाइज दिल के स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। इसके अलावा एहतियात बहुत जरूरी है। युवाओं को नियमित रूप अपने दिल की जांच करवानी चाहिए ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts