उत्तराखंड के मनोज ने टोक्यो पैरालिंपिक में जीता ब्रोन्ज मेडल

टोक्यो पैरालिंपिक में भारत को बैडमिंटन में प्रमोद ने गोल्ड के साथ साथ उत्तराखंड के मनोज ने दिलाया है ब्रोन्ज मेडल । प्रमोद भगत ने पुरुष सिंगल्स के SL3 कैटेगरी के फाइनल में डैनियल ब्रेथेल को मात देकर देश को पहला गोल्ड दिलाया । वहीं इसी इवेंट का ब्रॉन्ज मेडल जीतकर मनोज सरकार ने भी उत्तराखंड का नाम रोशन किया ।

रुद्रपुर के मनोज सरकार ने जीता ब्रॉन्ज

इसी इवेंट के ब्रॉन्ज मेडल मैच में मनोज सरकार ने जापान के फुजीहारा को मात दी । मनोज सरकार का सामना जापान के फुजिहारा डेसुके से था । फुजिहारा को सेमीफाइनल में प्रमोद भगत ने मात दी थी. मनोज सरकार पहले गेम में पिछड़ रहे थे लेकिन फिर उन्होंने जबरदस्त वापसी की और 27 मिनट तक चले इस रोमांच गेम को 22-20 से अपने नाम किया । वहीं दूसरा गेम उन्होंने महज 19 मिनट में 21-13 से अपने नाम किया ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts