“तारक मेहता का उल्टा चश्मा” के नट्‌टू काका को लेकर बड़ी खबर

तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल में नट्‌टू काका अब आपकी हँसी और जेठालाल की मुसीबत बढ़ाते कभी नज़र नही आयेंगे । क्यूंकि इस भूमिका से मशहूर हुए कलाकार घनश्याम नायक का कैंसर से जूझते हुए 77 साल की उम्र में निधन हो गया। नट्‌टू काका के निधन की खबर की जानकारी देते हुए शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि हमारे प्यारे नट्‌टू काका हमारे साथ नहीं रहे। परम कृपालु परमेश्वर उन्हें अपने चरणों में स्थान दे और परम शांति दे।

नट्टू काका का किरदार निभाने वाले घनश्याम देश के सबसे मशहूर धारावाहिक तारक मेहता का उल्टा चश्मा से शुरुआत से ही जुड़े हुए हैं | उनकी लोकप्रियता का अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि वह जेठा लाल और दया के बाद सीरियल के अन्य सभी कलाकारों से अधिक पसंद किए जाते थे | उन्होने अंतिम बार 3-4 महीने पहले इस सीरियल में काम किया था। इस दौरान दमन के एपिसोड की शूटिंग के दौरान तबीयत खराब होने पर उन्हे वापिस जाना पड़ा | उन्हे गले का कैंसर था और इसी सिलसिले में उनका ऑपरेशन भी हुआ था लेकिन वह इससे कैंसर से उबर नहीं पाए।​​​​​​​ घनश्याम के परिजनों के अनुशा तकरीबन 3 महीने पहले उनके गले में कुछ स्पॉट्स पाए गए थे, ट्रीटमेंट शुरू करने के दौरान 8 गांठें भी निकली थीं । जिसके बाद उनकी तबीयत में काफी सुधार आ गया था।

कई फिल्मों काम करने वाले घनश्याम को नट्टू काका के किरदार ने ही दी पहचान
घनश्याम ने 1960  में अशोक कुमार की फिल्म मासूम में बाल कलाकार के तौर पर रुपहले पर्दे पर शुरुआत की थी । इसके बाद उन्होंने बेटा, तिरंगा, आंखें, लाडला, क्रांतिवीर, आंदोलन, बरसात, माफिया, चाहत, इश्क, चाइना गेट, तेरे नाम, हम दिल दे चुके सनम और खाकी समेत कई फिल्मों में छोटे बढ़े अनेकों किरदार निभाए ।  लेकिन सब टीवी के तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने उनकी किस्मत ही बादल दी |

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts