लखीमपुर हिंसा की आंच उत्तराखंड पहुंची, इस विपक्षी नेता पर पीट-पीट कर हत्या करने का मामला दर्ज़

लखीमपुर हिंसा मामले की आंच उत्तराखंड तक पहुँच गयी है | हिंसा में मारे गए भाजपा कार्यकर्ता को पीट-पीट कर मारने पर दर्ज़ FIR में रुद्रपुर के समाजवादी पार्टी के नेता तेजिंदर सिंह विर्क का नाम सामने आया है |  दी है. उन्होंने अपनी शिकायत में तेजिंदर सिंह विर्क का नाम लिया है, जिसका लिंक समाजवादी पार्टी से जुड़ा है.मृतक शुभम मिश्रा के पिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में तेजिंदर समेत अन्य प्रदर्शनकारियों के नाम लिखे हैं.

हिंसा में मारे जाने वाले शुभम मिश्रा के परिवार ने पुलिस को लिखित शिकायत उनके पिता विजय मिश्रा ने बताया है कि मेरा पुत्र शुभम मिश्रा कुश्ती प्रतियोगिता में शामिल होने ग्राम बनवीरपुर थाना कोतवाली तिकुनिया जिला खीरी गया हुआ था | मेरा पुत्र गाड़ी नंबर यूपी 31 एएस 1000 महिंद्रा थार से मुख्य अतिथि का स्वागत व रिसीव करने गया था | उसी दौरान तिकुनिया तिराहे पर धरना प्रदर्शन कर रहे कुछ अराजक तत्वों ने उन पर जबरदस्त पथराव कर दिया | इसी समय प्रत्यक्षदर्शी लव कुश पुत्र रामकिशोर निवासी बनवीरपुर थाना तिकुनिया  अपने साथियों के साथ दंगल देखने जा रहे थे | उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर अमनदीप सिंह सिंधु, महेंद्र सिंह व तेजिंदर सिंह विर्क व तमाम अज्ञात लोग शुभम मिश्रा व उसके साथी हरिओम मिश्रा को तलवार व लाठियों से मार रहे थे | तहरीर में विजय मिश्रा का आरोप है कि तलवार व लाठियों से मारने से मेरे पुत्र शुभम मिश्रा व हरिओम मिश्रा ड्राइवर की मृत्यु हो गई है | इस दौरान वहाँ भय का माहौल होने से लोग जान बचाने इधर-उधर भागने लगे | इस घटना में मृतक शुभम की पर्स, मोबाइल और एक सोने की चेन भी लूट ली गयी | मृतक के पिता विजय मिश्रा ने बताया कि इस घटना की सूचना उन्हे लव कुश और आशीष से प्राप्त हुई |

बताया जा रहा है कि पेशे से किसान सरदार तेजिंदर सिंह विर्क को उत्तराखंड के सिख बहुल तराई में समाजवादी नेता के रूप में जाना जाता है | वह पहले समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव व जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं | किसान आंदोलन की शुरुआत के साथ ही विर्क को आंदोलन के सभी कार्यक्रमों में अच्छा खासा सक्रिय देखा गया है | उसके द्धारा बनाए तराई किसान संगठन वह राष्ट्रीय अध्यक्ष है और घटना के दिन वह लखीमपुर खीरी में ही था | 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts