सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे के साथ इस अभिनेत्री को ड्रग्स पार्टी से किया गया गिरफ्तार ?

ड्रग्स केस में सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन के साथ क्रूज की ड्रग्स पार्टी से जिस अभिनेत्री के होने चर्चा जोरों से थी | अब उसका नाम सामने आया है और वो है मुनमुन | वह मूलत एक मॉडल है और बॉलीवुड की रंगीन पार्टियों का जाना पहचाना चेहरा | वह इससे पहले गुरु रंधावा, सुयश राय और अर्जुन रामपाल जैसी हस्तियों के साथ नज़र आती रही हैं।

अब आपके मन सवाल होगा कि कौन है ये लड़की ? दरअसल मुनमुन धामिचा मूल रूप से मध्यप्रदेश के सागर की रहने वाली हैं। मुनमुन के पिता का कई साल पहले और उनकी मां का पिछले साल निधन हो गया था । साल 2014 से वे एक प्राइवेट कंपनी में बड़ी पोस्ट पर काम वाले अपने भाई के साथ दिल्ली में रहती हैं । मुनमुन एक मॉडल हैं और उसने कुछ विज्ञापनों के लिए भी काम किया है। वह सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहती हैं और उसे पार्टीज का बहुत शौक है। उसकी सोशल मीडिया पर पार्टी करते हुए कई तस्वीरें शेयर देखि जा सकती हैं  । बताया जा रहा है कि बॉलीवुड में उनके कई अच्छे फ्रेंड्स हैं और रात में उसकी पहचान पार्टियों में किसी हीरोइन से कम नहीं होती है ।

फिलहाल NCB ने मुनमुन के पास से 5 ग्राम कोकीन मिलने के बाद उसके खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8(c), 20(b), 27 और 35 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इतना सब जाने के बाद अब अधिक कहने की जरूरत नहीं कि वह क्रूज पर क्या कर रही थी |

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts