इस तारीख को होगी भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पहली बैठक ? उत्तराखंड समेत सभी राज्यों की चुनावी रणनीति पर लगेगी मुहर

भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी गठन के साथ ही नयी टीम के मैदान में उतरने की तारीख तय हो गयी है | आगामी 7 नवंबर को दिल्ली में कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गयी है | हालांकि इस बैठक में देश भर चुने गए राष्ट्रीय पदाधिकारी और सदस्य शामिल होंगें लेकिन विधानसभा चुनावों को देखते हुए सबसे अधिक निगाहें उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश से आने वाले दिग्गजों पर रहने वाली है |

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड़ड़ा ने आखिरकार अपनी नयी टीम की घोषणा कर दी है | पाँच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पार्टी ने बिना समय गँवाए हुए राष्ट्रीय कार्यसमिति की तारीखों को लेकर घोषणा कर दी है | पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण कुमार द्धारा आधिकारिक पत्र में जानकारी दी गयी कि 7 नवंबर को दिल्ली में होने वाली इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत सभी राज्यों के पदाधिकारी शामिल होंगे | अनुमान लगाया जा रहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नड़ड़ा की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में आगामी चुनावों को लेकर रणनीति पर विचार होगा | अब चूंकि उत्तरप्रदेश उत्तराखंड में पार्टी को सत्ता में वापिसी करनी है लिहाजा बैठक का फोकस इन राज्यों पर अधिक होगा |

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts