सनसनी : कैसे इस्तेमाल होता रहा इंसानी लाश मिला पानी, देहरादून की पाश कालोनी के एक घर में

देहरादून के पाश इलाके डालनवाला में एक सनसनीखेज घटना में एक पूरा परिवार अनजाने में इंसानी लाश मिला हुआ पानी इस्तेमाल करना पड़ा | हड़कंप मचाने वाली इस घटना का पता तब चला जब पानी में अत्यधिक बदबू आने पर घर की अंडरग्राउंड टैंक को साफ कराया गया | लाश मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस को घर के मालिक ने बताया कि यह शव उनके नौकर का है |

अंडरग्राउंड टैंक में लाश मिला पानी इस्तेमाल की यह हैरतअंगेज घटना डालनवाला क्षेत्र की मोहनी रोड इलाके के एक घर में हुई | किसी अनहोनी का एहसास घरवालों को तब हुआ जब पानी के नलों से बदबू आनी शुरू हुई । मकान मालिक दिनेश आनंद का कहना है कि दो-तीन दिनों से घर के पानी के नलों में पानी में बदबू आने लगी तो आज उन्होने टैंक की सफाई के लिए किसी प्लंबर को बुलाया | उसने देखा कि एक डेड बॉडी टैंक के अंदर पड़ी थी । जिसकी पहचान उनके घरेलू नौकर गोपी ताती पुत्र कांचा ताती निवासी गुरुजंग जोड़ा चाय बागान जलपाईगुड़ी मॉल वेस्ट बंगाल के रूप में हुई है । मालिक के अनुशार, गोपी उनके पास पिछले 15 सालों से काम कर रहा था। तीन-चार दिन से वह घर में दिखाई नहीं दे रहा था। हमने सोचा कि वह अपने गांव चले गया होगा क्योंकि वह अक्सर ऐसा पहले कई बार जा चुका था। गोपी अत्यधिक शराब पीने का आदी था।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक गोपी का पंचायत नामा किया गया | पुलिस के अनूषर उसके शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं है। मौत के कारणों की जांच के लिए बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए कोरोनेशन अस्पताल भिजवाया गया है | समान्यता पहली नज़र में दुर्घटना लगने वाली इस मौत के अन्य सभी पहलुओं को भी पुलिस खंगाल रही है |

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts