जानिए 22 वर्ष बाद आज से उत्तराखंड में कहाँ कहाँ देखने को मिलेगा हिमालयन कार रैली का रोमांच

देहरादून। 22 वर्ष के लम्बे इन्तज़ार के बाद दोबारा शुरु हिमालयन कार रैली का कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने फ्लैग दिखाकर किया रवाना। इस अवसर पर महाराज ने इस रैली को साहसिक पर्यटन के शौकीनो और स्थानीय करोबारियों के लिये बेहतर कदम बताते हुए सभी को शुभकामनाएं दी ।

प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने बुधवार को मसूरी स्थित “द सेवॉय” होटल के परिसर में टीम फायरफॉक्स द्वारा आयोजित और नजीर हुसैन के संस्थापक क्लब द्वारा समर्थित हिमालयन कार रैली को फ्लैग दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर बोलते हुए पर्यटन मंत्री महाराज ने हिमालयन कार रैली का लगभग दो दशक के बाद फिर से आयोजित होने पर आयोजकों को बधाई दी । इस रैली की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें लोग अपने परिवार के साथ शामिल हो रहे हैं। इस प्रकार के आयोजन भविष्य में होते रहने चाहिए ताकि लोग उत्तराखंड की वादियों, पहाड़ियों, और यहां की सुंदरता का आनंद ले सकें। उन्होने कहा कि शीतकाल में जब प्रदेश में पर्यटन की रफ्तार धीमी हो जाती है तो इस प्रकार के आयोजन प्राण फूंकने का काम करते हैं।

लैंसडौन, मसूरी, कुफरी और मनाली आदि मार्गो से होकर जाने वाली हिमालयन कार रैली में 100 से अधिक ऐतिहासिक भव्य कारें प्रतिभाग कर रही हैं। कार रैली उसी मार्ग पर चलाई जा रही है जिस मार्ग को 1981 में रैली के लिए तय किया गया था। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अमृता रावत, मसूरी विधायक, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, “द सेवॉय” होटल के प्रबंधक किशोर काया, रंजन सयाल और पैरा ओलंपिक 2016 की गोल्ड मेडलिस्ट एवं प्रतिभागी दीपा मलिक भी उपस्थित थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts