मतदाता जागरुकता भाषण, पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता में इनको मिला इनाम

शहीद दुर्गामल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोईवाला में मतदाता जागरूकता मंच VAF द्वारा एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे कई प्रतिभागियों ने सहभागिता की। इस प्रतियोगिता में सोनाली कोठियाल प्रथम स्थान पर विवेक लोधी द्वितीय स्थान पर वा महिमा गुंसोला वा शीतल खोलिया तृतीय स्थान पर रहे। इस सप्ताह विभिन्न प्रतियोगिताएं संपन्न हुई जोकि उत्तराखंड महोत्सव के अंतर्गत थी उनके परिणामों की घोषणा प्राचार्य डॉक्टर डी सी नैनवाल ने की वा छात्र छात्राओं की प्रतिभा को सराहते हुए कहा कि भविष्य में अपने महाविद्यालय के छात्र छात्राएं उपयोगी नागरिक बनेंगे। इस अवसर पर नगरपालिका सदस्य वा समाजसेवी सागर मनवाल भी उपस्थित हुए।उन्होंने महाविद्यालय के विकास के लिए सहयोग करने का आश्वासन दिया। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर मधुसूदन भट्ट द्वितीय स्थान पर भाविका नेगी वा तृतीय स्थान पर अमीषा शाह रहे। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आरती द्वितीय स्थान पर भाविका नेगी वा तृतीय स्थान पर अंजली उनियाल रही। स्लोगन प्रतियोगिता में महिमा गुंसोला प्रथम स्थान पर वा सिद्धांत बहुगुणा द्वितीय स्थान पर रहे। इस अवसर पर डॉक्टर संतोष वर्मा ने कहा कि छात्र छात्राओं को सदेव आशावान रहना चाहिए वा जीवन की समस्याओं को चुनौती मानते हुए आगे बढ़ना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन VAF नोडल अधिकारी डॉक्टर अंजली वर्मा ने किया। धन्यवाद डॉक्टर नूर हसन द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डॉक्टर पूनम पांडे, डॉक्टर वल्लरी कुकरेती, डॉक्टर डी एन तिवारी, डॉक्टर प्रमोद पंत,डॉक्टर अनिल भट्ट, डॉक्टर कंचन सिंह, डॉक्टर राखी पांचोला,डॉक्टर नीलू कुमारी ,डॉक्टर ऊषा नेगी, डॉक्टर पल्लवी मिश्रा , डॉक्टर मनीषा, डॉक्टर प्रतिभा बलूनी उपस्थित थे। साथ ही प्राची बहुगुणा, रंजना जोशी, पवन तिवारी पुरातन छात्र वा शोभा ममता ,सविता ,बृजमोहन आदि सभी ने उत्साह पूर्वक गढ़वाल वा कुमाऊं की वेश भूषा को पहनकर कार्यक्रम में सहभागिता की।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts