कांग्रेस की राष्ट्रीय भाषण प्रतियोगिता में टॉप 5 में पहुंची, आरुषि सुंद्रियाल का भव्य स्वागत

युवा कॉंग्रेस द्धारा आयोजित राष्ट्र स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में उत्तराखंड की आरुषि सुंदरियाल ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए टॉप 5 में स्थान बनाया है | भारतीय युवा कांग्रेस की “यंग इंडिया के बोल भाषण प्रतियोगिता” को जिले स्तर से आयोजित करते हुए ग्रैंड फिनाले संघटन के दिल्ली स्थित मुख्यालय में कराया गया | जहां उत्तराखंड की प्रदेश प्रवक्ता आरुषि सुंद्रियाल को उनकी सफलता के लिए यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने बधाई दी

दिल्ली से उत्तराखंड पहुंची आरुषि सुंद्रियाल का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया । इस दौरान आरुषि सुंद्रियाल ने बताया कि युवा कांग्रेस द्वारा उन्हें देहरादून जिले में यंग इंडिया के बोल भाषण प्रतियोगिता का प्रभारी बनाया गया था जिस दायित्व को उन्होंने बखूबी निभाया और राजधानी से सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया| जिसमें से विजेता रहे पांचो कंटेस्टेंट का चयन उत्तराखंड राज्य के टॉप 15 में हुआ था | जिसके बाद देशभर से अन्य राज्यों के विजेताओं ले साथ राष्ट्रीय स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में भाग लेने का अक्सर दिया गया। आरुषि एक कुशल कार्यशैली और संगठन में निष्ठा देखते हुए यूथ कांग्रेस द्वारा उन्हें जिले के प्रवक्ताओं की ट्रेनिंग का दायित्व भी दिया गया है |  आरुषि ने इस कार्यक्रम को लेकर जानकारी दी कि इस कार्यक्रम से कॉन्ग्रेस में नए वक्ता तो आ ही रहे हैं साथ ही पार्टी की विचारधारा का भी विस्तारीकरण हो रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts