कपिल शर्मा शो में नया विवाद, जानिए क्यूँ अपमान से नाराज केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी स्टुडियो गेट से वापिस लौटी, शूटिंग की कैंसिल

अमूमन विवादों के चलते चर्चा में रहने वाले कपिल शर्मा और उनके शो पर लगा है केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के अपमान का आरोप | मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अपनी किताब के प्रमोशन के लिए कपिल शर्मा शो पर पहुंचीं स्मृति ईरानी को सेट के गार्ड ने नहीं पहचानते हुए अंदर नहीं घुसने दिया । विवाद इतना बढ़ा कि नाराज स्मृति कपिल और उनकी टीम की मान मननोवल के बाद भी शूटिंग कैंसिल कर सेट से वापिस लौट गईं।

जानकारी के मुताबिक केंद्रीय मंत्री स्मृति रानी का अपनी पुस्तक लाल किताब के प्रोमोशन के लिए द कपिल शर्मा शो में शूटिंग का शेड्यूल तय था | लेकिन जब वह अपने ड्राइवर और दो लोगों की टीम के साथ शूटिंग के लिए शाम को कपिल शर्मा के सेट पर पहुंची तो एंट्रेंस गेट पर सिक्योरिटी गार्ड ने उन्हें पहचान नहीं और उन्हें अंदर नहीं जाने दिया। स्मृति और उनके सहयोगियों ने उसे समझाया कि उन्हें सेट पर एपिसोड की शूटिंग के लिए इनवाइट किया गया है, वे शो की स्पेशल गेस्ट हैं। लेकिन गार्ड ने आदेश नहीं मिलने का हवाला देकर रोक दिया |
इस दौरान स्मृति ने कपिल के शो की प्रोडक्शन टीम से बात करने की कोशिश भी की, लेकिन वहां से उन्हें कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला। सूत्रों के मुताबिक स्मृति ने भी देर तक गार्ड को समझाने की कोशिश की। लेकिन तभी जोमैटो के डिलीवरी बॉय की स्टुडियो के अंदर बगैर कुछ पूछे जाने एंट्री ने आग में घी डालने का काम किया । इससे केंद्रीय मंत्री काफी नाराज हो गयी और बगैर शूट किए लौट गईं।


हालांकि जब कपिल और उनकी प्रोडक्शन की टीम को इस बात का पता लगा तो प्रोडक्शन टीम ने स्मृति ईरानी से बात करने की काफी कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी और शूटिंग कैंसिल करना पड़ा | बताते हैं कि जिस किताब लाल सलाम का स्मृति ईरानी प्रोमोशन करना चाहती थी वह सच्ची घटना पर आधारित है और उन्हें इस किताब को पूरा करने में लगभग 10 साल लगे हैं। फिलहाल इस किताब के लिए लोगों को इस महीने के अंत का इंतजार करना होगा |

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts