वरिष्ठ नेत्री पूनम ममगई ने भाजपा से धर्मपुर सीट पर पेश की दावेदारी

सांगठनिक अनुभव, लोकप्रियता और महिला प्रतिनिधित्व को देखते हुए सशक्त चेहरा साबित हो सकती है

देहरादून की धर्मपुर विधानसभा सीट पर भाजपा मण्डल अध्यक्षा और वरिष्ठ नेत्री पूनम ममगई ने भी दावेदारी पेश की है | भाजपा द्धारा विधानसभा चुनावों में महिलाओं को अधिक प्रतिनिधित्व देने की संभावनाओं को देखते हुए पूनम पार्टी के लिए सशक्त चेहरा साबित हो सकती है |

इन दिनों भाजपा में बड़ी संख्या में मौजूदा विधायकों के टिकट काटने की आशंकाओं में सबसे अधिक चर्चा में रहने वाली विधानसभा में एक है धर्मपुर विधानसभा सीट | हालांकि यहाँ के वर्तमान विधायक विनोद चमोली पूर्व में कई मर्तबा मेयर रहने के कारण पार्टी के चर्चित नामों में शामिल हैं | लेकिन उनको लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त नाराजगी हैं | वहीं पार्टी रणनीतिकार भी यहाँ से किसी चुनावी दृष्टि से नए और सांगठनिक रूप में अनुभवी उम्मीदवार को उतारने के पक्ष में है | चूंकि यहाँ सभी संभावित दावेदारों में पूनम का पार्टी में विभिन्न पदों पर कार्य करने का लगभग तीन दशक का अनुभव, क्षेत्रीय समीकरण के हिसाब से पहाड़ी मूल का और महिला होना उनके पक्ष में जाता है | पूनम की बढ़चढ़ कर सामाजिक कार्यों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सेदारी ने राजनीति से अलग भी लोकप्रिय पहचान दी है |

पार्टी का एक बड़ा तबका भी मानता है कि उनके जैसे अनुभवी, जुझारू, युवा और जनाधार वाली महिला की उम्मीदवारी देहरादून शहर की अन्य विधानसभाओं को भी पार्टी के पक्ष में प्रभावित करेगी | चूंकि पार्टी पर्यवेक्षक का सभी विधानसभाओं से उम्मीदवारों का पैनल तैयार करने की प्रक्रिया को देखते हुए पूनम ने धर्मपुर सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है | पूनम ने स्पष्ट किया है कि पार्टी ने उन्हे मौका दिया तो वह क्षेत्रीय जनता और पार्टी की उम्मीदों पर अवश्य खरा उतरेंगी |  

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts