भाजपा में महिलाओं को अधिक प्रतिनिधित्व की संभावनाओं के बीच मधु भट्ट की रायपुर से मजबूत दावेदारी

देहरादून | भाजपा में महिलाओं को अधिक टिकट देने की संभावनाओं के बीच महिला दावेदारों की संख्या पिछले चुनावों से अधिक देखी जा रही है | इन दावेदारों में एक और नाम गंभीरता के साथ सामने आया है और वह नाम है प्रदेश मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेत्री मधु भट्ट का | चुनाव प्रभारियों के सम्मुख की गयी यह दावेदारी देहरादून की रायपुर विधानसभा के लिए है जहां पहले से ही वर्तमान विधायक और विरोधियों की लंबी फेरहिस्त पहले से कतार में है |

भाजपा के लिए सबसे सुरक्षित और हॉट सीट में एक है यह रायपुर सीट | वर्तमान में यहाँ से विधायक हैं भाजपा के उमेश शर्मा काऊ, जो इससे पूर्व भी इसी सीट से विधानसभा पहुँच चुके हैं | बस यही वजह है सिटिंग विधायक और भाजपा संघटन के एक बड़े तबके के बीच विवाद की वजह | काऊ का मूल रूप से कोंग्रेसी होना 5 वर्ष बाद भी स्थानीय कार्यकर्ताओं व नेताओं के गले नहीं उतर रहा है | यही वजह है क्षेत्र से पूर्व दर्जाधारी राजकुमार पुरोहित, राजेश शर्मा, मण्डल अध्यक्ष रणजीत भण्डारी कई नाम चुनाव में ताल ठोक रहे हैं | लेकिन अब बड़ी शालीनता के साथ मधु भट्ट का नाम सामने आने से रायपुर की सीट में त्रिकोणीय ट्विस्ट आ गया है |

यह ट्विस्ट है मधु भट्ट का सांगठनिक व प्रशासनिक अनुभव रखने के साथ साथ महिला होना | बद्री केदार मंदिर समिति के उपाध्यक्ष पद पर निर्विवाद कार्यकाल पूरा करने वाली मधु भट्ट किसी भी तरह की क्षेत्रीय गुटबाजी से पूरी तरह बाहर है | वहीं राजनीति के साथ साथ सामाजिक एवं सांस्कृतिक सक्रियता मधु भट्ट को अन्य सभी दावेदारों से अलग खड़ा करती है | वहीं जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं और उच्च स्तरीय पार्टी पदाधिकारियों से उनका संपर्क टिकट के लिए मजबूत दावेदार बनाता है | ऐसे में यदि वर्तमान विधायक उमेश शर्मा काऊ को लेकर इसी तरह की कशमकश जारी रहती है तो पार्टी के लिए मधु भट्ट बेहतर विकल्ल्प साबित हो सकती है, जिन पर दांव खेलना आस पास की विधानसभाओं में पार्टी को मिलने वाले महिला वोटरों में बढ़ोत्तरी कर सकता है |

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts