क्यूँ आज रहा उत्तराखंड के लिए खास, जब पीएम मोदी ने उनके घर पहुँचकर दी बधाई ?

कहते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी टीम कुछ भी नहीं भूलते, चाहे किसी की दुख लकलीफ हो या किसी का जन्मदिन | और आज भी कुछ ऐसा ही खास रहा उत्तराखंड के लिए, जब पंजाब दौरे में उनकी सुरक्षा में हुई चूक की गहमागहमी के बीच भी उन्हे भाजपा और उत्तराखंड के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी का जन्मदिन याद रहा | पीएम मोदी ने पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी को उनके घर पहुंचकर 88वें जन्मदिन की बधाई दी।

इस मुलाक़ात की तस्वीरें स्वयं पीएम मोदी ने तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। तस्वीरों के साथ पीएम ने जोशी के साथ अपने अनुभवों को साझा करते हुए लिखा, ‘डॉ. मुरली मनोहर जोशी जी से मिलकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। मुझे कई सालों तक जोशी जी के साथ काम करने का सम्मान मिला है। मेरे सहित कई कार्यकर्ताओं ने उनसे बहुत कुछ सीखा है।’ यहाँ गौरतलब है कि जोशी को कभी अटल आडवाणी के साथ भाजपा की त्रिमूर्ति कहा जाता था | उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते निकाली गयी तिरंगा यात्रा के समापन में मोदी और जोशी की श्रीनगर की तस्वीरें लगभग सभी ने मोदी के पीएम बनने के बाद देखी होंगी | अब यह सब उत्तराखंड के लिए तो खास होगा क्यूंकि मुरली मनोहर जोशी सूबे वरिष्ठतम नेताओं में शामिल है |

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts