दुखद : उत्तराखंड का एक और जवान कश्मीर में शहीद

उत्तराखंड के लिये सीमा से आयी है एक और दुखद खबर । कश्मीर के राजौरी के मेंढर सेक्टर में पौडी जिले के राइफल मैन अनिल सिंह चौहान शहीद हो गए हैं। शहादत की यह खबर सेना की ओर से शहीद के परिजनों को दी गई। अनिल चौहान 8वीं गढ़वाल रेजीमेंट के जवान थे और द्वारीखाल ब्लॉक के रहने वाले थे।

शहीद अनिल एक सैनिक परिवार से था उसके पिता ब्रज सिंह चौहान सेना से रिटायर हैं और उनके बड़े भाई भी सेना में हैं। वह विवाहित हैं। गौरतलब है कि शहीद अनिल चौहान की मई में शादी होने वाली थी लेकिन उसकी शहादत की खबर से परिवार और गांव में सदमें में है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts