Homeउत्तराखण्डअधिकारिओ को फाइलों पर समय बिताने के बजाय कार्यस्थलों पर उपस्थित रहकर...

अधिकारिओ को फाइलों पर समय बिताने के बजाय कार्यस्थलों पर उपस्थित रहकर धरातल पर कार्य करने के निर्देश

देहरादून दिनांक 12 अप्रैल

मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी परियोजना लि0/जिलाधिकारी डाॅ0 आर राजेश कुमार ने जिलाधिकारी कैम्प कार्यालय में स्मार्ट सिटी परियोजना लि0 के कार्यों की समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि फाइलों पर समय बिताने के बजाय कार्यस्थलों पर उपस्थित रहकर धरातल पर कार्य प्रगति में तेजी लाना सुनिश्चित करें। साथ ही कार्यदायी संस्थाओं को कार्य प्रणाली में सुधार लाते हुए कार्यों की गुणवत्ता एवं समयबद्धता के प्रति गम्भीर रहने को कहा। उन्होंने पल्टन बाजार में संचालित निर्माण कार्य में तेजी लाने हेतु स्मार्ट सिटी के एजीएम वाटरवक्र्स को मौके पर उपस्थित रहकर युद्ध स्तर पर कार्य कराते हुए प्रतिदिन प्रगति आख्या से अवगत कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जनमानस की सुरक्षा के दृष्टिगत स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन-जिन जगहों पर निमार्ण कार्य गतिमान है ऐसे सभी साईटों पर चेतावनी बोर्ड एवं बेरियर लगायें जाएं जो कार्यदायी संस्थाएं साइटो पर चेतावनी बोर्ड एवं बेरियर नहीं लगाती है उन पर विधिक कार्यवाही करने की बात कही।

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSdKEYjxrZUe4JlLTtNBek7RrS1L5G_uvggQrEC6nIyp6iSRxw/viewform?usp=sf_link

जिलाधिकारी/मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी परियोजना लि0 ने परियोजना अन्तर्गत र्निमित होने वाली कलेक्टेªट की ग्रीन बिल्डिंग के कार्यों की प्रगति के संबंध में जानकारी प्राप्त करने पर कार्यदायी संस्था सीपीडब्लूडी के अधिकारियों ने बताया गया कि ग्रीन बिल्डिंग की टेण्डर प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है।

जिलाधिकारी/मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी परियोजना लि0 ने शहर के पल्टन बाजार में नाली एवं सड़क समतलीकरण कार्यों को मानसून आने से पूर्व हर हाल में पूर्ण करें। इसके लिए उन्होंने एजीएम वाटरवक्र्स, स्मार्ट सिटी लि0 के.पी. चमोला को कार्य पूर्ण होने तक प्रतिदिन साइट पर ही रहते हुए प्रतिदिन प्रगति से अवगत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को स्मार्ट सिटी परियोजना लि0 के अन्तर्गत संचालित हो रहे कार्यों को फास्ट ट्रैक मोड पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी के.के. मिश्रा, सीजीएम तकनीकि जगमोहन सिंह चैहान, एजीएम वाटरवक्र्स के.पी चमोला, सीपीडब्लूडी के सहायक अभियन्ता एस पंवार, टी.के नायक सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments