Homeउत्तराखण्डभाजपा के सांसद, विधायक सामाजिक न्याय पखवाड़े के तहत टीकाकरण के लिए...

भाजपा के सांसद, विधायक सामाजिक न्याय पखवाड़े के तहत टीकाकरण के लिए करेंगे प्रोत्साहित

देहरादून:  सामाजिक न्याय पखवाड़े के तहत भारतीय जता पार्टी जनकल्याण के लिए महत्वपूर्ण कदम उठा रही है इसमें कोविड टीकाकरण भी शामिल है। यह जानकारी भाजपा मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने दी। मनवीर चौहान ने बताया कि भाजपा के सांसद, विधायक तथा भाजपा नेता टीकाकरण केन्द्रों का भ्रमण करेंगे और टीकाकरण केन्द्र पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश भर में निशुल्क चलाये गए टीकाकरण बारे में जानकारी देंग़े। युवा मोर्चा टीकाकरण जागरूकता के लिए स्कूलों का भ्रमण कर जल्द टीकाकरण के लिए उन्हें प्रोत्साहित कर उन्हें तैयार करेंगे तथा विधायक अपने क्षेत्र में मुफ्त टीकाकरण कराएंगे तथा उनकी संख्या उपलब्ध कराएंगे।

चौहान ने बताया कि उत्तराखंड राज्य में एक करोड़ 72 लाख 90 हजार 463 खुराक दी जा चुकी है। इसमें पहली खुराक में 87 लाख 75 हजार 309 तथा दूसरी खुराक में 80 लाख 66 हजार 584 है। उन्होंने बताया कि बूस्टर डोज के रूप में 4 लाख 48 हजार 570 खुराक अब तक लोगों को दी जा चुकी है। मंगलवार को जानकारी देते हुए मनवीर चौहान ने बताया कि सूचना मिलने तक मंगलवार को 5470 खुराक दोपहर तक दी जा चुकी थी।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जनकल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठा रही है इन्हीं में कोविड टीकाकरण अभियान तथा भारत में वैक्सीन उत्पादन भी शामिल है। मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि भारत में बहुत कम समय में कोविड टीके विकसित किए गए जबकि जापान को इन्सेफालाइटिस पोलियो के लिए 23 वर्ष, टिटनेस के लिए 54 वर्ष तथा चिकन पोक्स के लिए 30 वर्ष की अवधि लगी जबकि भारत की वैक्सीन उत्पादन क्षमता छोटी अवधि में बड़ी आबादी के लिए खुराक का टीकाकरण कई विकसित देशों की तुलना में बेहतर है।

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSdKEYjxrZUe4JlLTtNBek7RrS1L5G_uvggQrEC6nIyp6iSRxw/viewform?usp=sf_link

भाजपा मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 7 जून 2021 को सभी को निशुल्क वैक्सीन देने की घोषणा की जिसके लिए वित्तीय प्रबंधन किया गया। बजट में सभी को मुफ्त टीकाकरण के लिए 35 हजार करोड़ आवटित किए गए, जिन्हें बाद में 39 हजार करोड़ कर दिया गया। केन्द्र ने 2022-23 के केन्द्रीय बजट में कोविड-19 टीकाकरण के लिए राज्यों को पांच हजार करोड़ रुपये की सहायता का प्रस्ताव दिया है जो अपने आप में विशिष्ट है। उन्होंने बताया कि 11 अप्रैल 2022 को टीकाकरण कवरेज की दृष्टि से भारत का संचयी कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 185.74 करोड़ से अधिक है। 2.22 करोड़ से अधिक टीके की खुराक 12 से 14 वर्ष आयु के लिए प्रस्तावित है। राज्य और संघ क्षेत्रों को 188.88 करोड़ से अधिक टीके की खुराक प्रदान की गई है।
उन्होंने बताया कि 11 अप्रैल 2022 को देश में 4055 प्रेशर स्विंग सोखना सयंत्र चालू किए गए हैं। केंद्रीय मंत्रालयों और अन्य स्रोतों को सुविधा स्थल पर चिकित्सा ऑक्सीजन उत्पादन पर आपूर्ति की क्षमता बढ़ाने के लिए राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को 402517 ऑक्सीजन सिलेंडर, एक लाख 13 हजार 858 ऑक्सीजन कंसंटैटर आवंटित किए गए हैं। उन्होंने बताया है कि आज भारत पीपीई किट और एन-95 माक्स का उत्पादन केन्द्र बन गया है। भारत प्रतिदिन दो लाख पीपीई किट और दो लाख एन-95 माक्स का उत्पादन करता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments