पटेलनगर पुलिस को मिली बडी सफलता, पाँच लाख की धोखाधडी करने वाला ईनामी अपराधी संजय शर्मा गिरफ्तार

उप-महानिरीक्षक /वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मेजय प्रभाकर कैलाश खण्डूरी पुलिस जनपद देहरादून द्वारा अपराधो की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड एवं फरार चल रहे वाँछित एवं ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु जनपद पुलिस को आदेश-निर्देश जारी किये गये है जिसके अनुपालन मे अधीक्षक नगर सरिता डोबाल एवं क्षेत्राधिकारी सदर नरेन्द्र पन्त के निकट पर्यवेक्षण मे प्रभारी निरीक्षक पटेलनगर रविन्द्र सिह यादव द्वारा फरार एवं वांछित/ईनामी अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु अलग-अलग 02 पुलिस टीमें गठित की गई । पुलिस टीम द्वारा जेल से छूटे अपराधियों के सत्यापन करते हुए प्रभावी सुरागरसी-पतारसी करते हुए वाँछित / फरार ईनामी अभियुक्तों के सम्भावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी गई जिसमे पुलिस टीम अलग-अलग स्थानो मे रवाना की गई ।
मुखबीर की सूचना पर अभियुक्त संजय शर्मा पुत्र स्व0 राजेन्द्र शर्मा निवासी C/0 आशीष रमोला नियर पानी की टंकी सोंधोवाली मयूर विहार रायपुर देहरादून उम्र 52 वर्ष, 10,000/- रु0 के ईनामी अपराधी को एकता विहार लेन नं0-01 को जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया । जो कि  04 वर्षो से पाँच लाख 18 हजार की धोखाधडी करने आदि के अपराधों मे फरार चल रहा था। इसके विरुद्व थाना पटेलनगर पर धोखाधडी, आपराधिक षडयन्त्र रचने, फर्जी दस्तावेज तैयार करने जैसे संगीन अपराधो के विभिन्न मामले दर्ज है । इसके आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु लगातार पुलिस टीम द्वारा दबिशें दी जा रही थी, जिसके क्रम मे उक्त अभियुक्त को थाना पुलिस टीम एवं SOG देहरादून की संयुक्त टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है, अभियुक्त को आज न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से अभियुक्त को न्यायालय द्वारा न्यायिक हिरासत मे जेल भेजा गया है ।

संजय शर्मा पुत्र स्व0 राजेन्द्र शर्मा निवासी C/0 आशीष रमोला नियर पानी की टंकी सोंधोवाली मयूर विहार रायपुर देहरादून उम्र 52 वर्ष ,पर मु0अ0सं0 332/2019 धारा 420/120बी भादवि चालानी थाना कोतवाली पटेलनगर देहरादून , 142/2019 धारा 420/406/467/468/471 भादवि चालानी थाना प्रेमनगर देहरादून मुक़दमे दर्ज है ।

पुलिस टीम-
रविन्द्र सिह यादव-प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पटेलनगर ,कुन्दन राम – व0उ0नि0 ,विनयता चौहान- उ0नि0, रणवीर प्रजापति, योगेश कुमार
चालक विपिन राणा कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून ।
SOG टीम-
1-कानि0 अरशद अली 2-कानि0 पंकज कुमार,3-कानि0 देवेन्द्र कुमार,4-ललित कुमार,5-आशीष शर्मा, 6-कानि0 अमित कुमार,7-दीपक डिमरी SOG जनपद देहरादून ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts