ऊर्जा प्रदेश में बिजली व्यवस्था बदहाल :बिक्रम सिंह नेगी

 

दे.दून : प्रताप नगर के विधायक विक्रम सिंह नेगी ने ऊर्जा भवन जाकर प्रबंध निदेशक अनिल कुमार यादव से मुलाकात की ।

उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश की पहचान ऊर्जा प्रदेश की रही है ,जिस पर पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी ने काफी कार्य किए । आज स्थिति ये हो गई है कि बिजली विभाग पुराने ढर्रे पर चल रहा है ।बिजली की निरंतर कटौती की जा रही है गर्मी के सीजन में जहां गर्मी से हाल बेहाल है वहीं बिजली विभाग द्वारा निरंतर घंटों कटौती की जा रही है । जहां एक तरफ बिजली विभाग ने बिजली के दामों में बढ़ोतरी कर दी वहीं जनता को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है । उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा को विकल्प के रूप में बढ़ावा दिया जाना चाहिए जिससे रोजगार के साधन पैदा हो सके और बिजली आपूर्ति भी हो सके ।

उन्होंने 220 k v a चंबा सब स्टेशन शटडाउन,चंबा से घनशाली 33 k v जिस पर काफी लोड है इसका वैकल्पिक रजा खेत लंबगांव 33 k v किया जाय जिससे बिजली सुचारू रूप से मिल सके ।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव महेश जोशी एवम पुरुषोत्तम थलवाल भी उनके साथ मौजूद रहे ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts