उत्तराखण्ड के हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर आकांक्षी जिलो की सूचि में सम्मिलित

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल वृहस्पतिवार 3 दिन दिवस के हरिद्वार दौरे पर

भाजपा ने शुरू क़ी राज्यसभा के उम्मीदवार के चयन की प्रक्रिया

केंद्रीय नेतृत्व करेगा उत्तराखंड राज्यसभा के उम्मीदवार घोषणा

ऊधमसिंह नगर एवं हरिद्वार जिले को विकास की नीतियां कैसे सुदृढ़ और श्रेष्ठ बने, इस संदर्भ में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल समाज के विभिन्न वर्गों से भी भेंट करेंगे

देहरादून:28 अप्रैल 2022

केंद्र सरकार की आकांक्षी जिलों के विकास को लेकर किए ज़ा रहे प्रयास अब मूर्त रूप ले रही है। आकांक्षी जिलों के विकास के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार कृतसंकल्पित है। उक्त वक्तव्य भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने प्रदेश मुख्यालय में वृहस्पतिवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में

मदन कौशिक ने कहा कि हम आकांक्षी जिलों को विकास में श्रेष्ठ बनाना चाहते हैं। आकांक्षी जिलों की दृष्टि से उत्तराखंड में 2 जिले चयनित किए गए हैं,जिनमें ऊधमसिंह नगर एवं हरिद्वार जिले के नाम शामिल है। ऊधमसिंह नगर में जिले में पिछले दिनों केंद्रीय मंत्री का दो दिवसीय भ्रमण हो चुका है । इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल वृहस्पतिवार को हरिद्वार पहुंच रहे हैं,गोयल 3 दिन तक हरिद्वार में रहेंगे। केंद्र सरकार की अपेक्षा है आकांक्षी जिलों को कैसे आगे बढ़ाया जाए, इनकी विकास की नीतियां कैसे सुदृढ़ हो कि यह जनपद श्रेष्ठ बने, इस संदर्भ में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल समाज के विभिन्न वर्गों से भी भेंट करेंगे। उनमें समाज के प्रबुद्ध वर्ग के लोग, विशिष्ट जन तथा आम लोग शामिल हैं। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल कार्यकर्ताओं से भी भेंट करेंगे और इन सबसे परिचर्चा करेंगे कि इन जिलों को आगे बढ़ाने में क्या महत्वपूर्ण कार्य किया जाए।
प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि सामाजिक न्याय पखवाड़े के तहत आकांक्षी जिलों के विकास को उत्तरोत्तर बढ़ाने के लिए यह प्रयास किए जा रहे हैं। उनका कहना है कि उत्तराखंड हर दृष्टि से समृद्धि बने इसके लिए केंद्र चिंतित है। दो मंत्रियों का आकांक्षी जिलों में भ्रमण इसी बात का प्रतीक है।

मदन कौशिक ने कहा कि भारत सरकार चाहती है कि प्रति व्यक्ति स्वास्थ्य की स्थिति ओर सुदृढ़ हो, मातृशक्ति और मजबूत हो तथा प्रसूता महिलाओं को और सुविधा दी जाए। हर तरह से सामाजिक संरचना मजबूत की जाए यह केंद्र और प्रदेश की दोनों की आकांक्षा है।

प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी निरंतर जनहित का चिंतन करती रहती है। इसी अवसर पर उन्होंने राज्यसभा की सीट के बारे में भी मीडिया से चर्चा की। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उत्तराखंड की राज्यसभा की रिक्त सीट के संदर्भ में पैनल बनाया जा रहा है इसके लिए दो दिनों से बैठकर चल रही है। हम पैनल बनाकर केंद्रीय नेतृत्व को भेजेंगे और वहां से घोषणा होगी। केंद्रीय नेतृत्व इस संदर्भ में निर्णय लेगा कि किसे राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया जाए। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी निरंतरता के क्रम में राजनीति और समाज सेवा दोनों में जुटी रहती है इसी का प्रमाण है कि हम सब निरंतर विकास को गति देते हुए राजनीति को भी संचालित कर रहे हैं। पत्रकार वार्ता में मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, भाजपा प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र जुगरान उपस्थित थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts