संगठन प्रदेश महामंत्री अजेय कुमार ने सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों को जनता तक पहुंचाने को लेकर की परवक्ताओ के साथ बैठक

देहरादून, 28 अप्रैल2022

जनकल्याणकारी कार्यों को जनता तक पहुंचाएं प्रवक्ता एवं मीडिया टीम

भारतीय जनता पार्टी की मीडिया व सोशल मीडिया टीम से जुड़े लोगों की एक बैठक प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार द्वारा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित की गई।
अजेय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी चलेवैति चलेवैति के सिद्धांत पर कार्य करती है, इसलिए हमारी भूमिका केवल चुनाव तक ही सीमित नहीं रहती। हमें निरंतर जनता से जुड़े रहना है, इसके लिए सघन प्रवास की आवश्यकता है। भाजपा का मूल उद्देश्य संवाद और सम्पर्क है जो हमारे संगठन का प्राण है।
प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय ने मीडिया टीम को अधिक से अधिक प्रदेश में प्रवास करने के लिए कहा । उन्होंने कहा कि मीडिया टीम का कार्य सिर्फ़ मुख्यालय तक ही सीमित नहीं है उन्हें केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को जनता तो पहुँचाने के लिए प्रदेश भर में अधिक से अधिक प्रवास कर संगठन तथा केन्द्र व राज्य सरकार के कामों को जनता तक पहुंचाने का प्रयास करना है।
उन्होंने कहा कि हमारे सरकार द्वारा अनेको कल्याणकारी काम जो जनहित में किए गए हैं उनका अधिक से अधिक सीधा लाभ जनता तक पहुंचाना भी हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है।


बैठक में प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल, विनय गोयल, नवीन ठाकुर, सादाब शम्स , सोशल मीडिया संयोजक शेखर वर्मा , सह मीडिया प्रभारी कमलेश उनियाल, सुनील सैनी, मीडिया संपर्क विभाग के प्रमुख राजीव तलवार, सोशल मीडिया प्रदेश सह संयोजक पारितोष बंग्वाल, प्मीडिया प्रभारी अनुसूचित जनजाति मोर्चा सत्यवीर सिंह चौहान समेत मीडिया टीम व सोशल मीडिया टीम के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts