अन्त्योदय को सिलेंडर देने का निर्णय एतिहसिक और वादो पर खरा उतरने वाला: चौहान

देहरादून :भाजपा संगठन ने प्रदेश में अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को वर्ष में 3 सिलेंडर देने के कैबिनेट के निर्णय का स्वागत किया है । प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने सरकार के इस निर्णय को ऐतिहासिक बताते हुए वादों पर खरा उतरने वाला बताया ।
भाजपा के दृष्टिपत्र में जनता से किये वादों को पूरा करने की कड़ी में 3 सिलेंडर फ़्री देने का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार का यह कदम बेहद महत्वपूर्ण है । इससे राज्य के 1,84,142 अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को लाभ मिलेगा । उन्होने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में संपन्न हुई कैबिनेट बैठक का यह निर्णय कल्याणकारी सरकार की अवधारणा को पूरा करने वाला है । उन्होने उम्मीद जतायी कि सरकार गठन के डेढ माह में ही निर्बल वर्ग के लोगों को लाभ पहुंचाने के दृष्टिगत लिया गया यह निर्णय उनके जीवन की कठिनाइयाँ कम करने वाला साबित होगा । उन्होने दोहराया कि इसी तरह चुनावी घोषणापत्र में किये प्रत्येक वादे को पूरा करने के लिये हमारी सरकार कटिबद्ध है । उन्होने आज की कैबिनेट में पास सभी निर्णयों को स्वागतयोग्य बताते हुए धामी सरकार को जनता से वादों पर खरा उतरने वाला बताया ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts