चार धाम यात्रा की व्यवस्थाओ का औचक निरीक्षण करने ऋषिकेश पहुंचे डिप्टी कलक्टर

देहरादून : चार धाम यात्रा को लेकर जिला अधिकारिओ को पूर्व में आदेश जारी कर निर्देश कर की सभी अधिकारी अपने-अपने कार्य का निर्वाहन सही ढग से करेने के आदेश दिए थे।
चार धाम यात्रा में देश से कोने -कोने से श्रद्धालु दर्शन के लिए उत्तराखंड में पहुंच रहा है ,ऐसे में किसी भी यात्री को किसी तरह की समस्या का सामना ना करना पड़े ,इन्ही सब का जायजा लेंने नोडल अधिकारी डिप्टी कलक्टर/विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी देहरादून, शैलेन्द्र सिंह नेगी ने ऋषिकेश में चारधाम यात्रा के संबंध में विभिन्न विभागों द्वारा कि जा रही व्यवस्थाओ का औचक निरीक्षण करने पहुंचे ,ड्यूटी पर तैनात संबंधित विभागीय कार्मिकों को यात्रा व्यवस्था को सुचारू बनाने एवं यात्रियों के लिए किये जा रही व्यवस्थाओ के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस दौरान उन्होंने यात्रियों से भी बात की साथ ही बस स्टैण्ड एवं शौचालयों मेें सफाई की भी जांच की। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार ऋषिकेश अमृता शर्मा, सहायक नगर आयुक्त ऋषिकेश आनन्द सिंह मिश्रवान , अध्यक्ष संयुक्त रोटेशन यातायात संजय शास्त्री, प्रभारी सुलभ इंटरनेशनल ऋषिकेश श्रीकांत सिंह आदि उपस्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts